{"_id":"5ec427208ebc3e9088556d7d","slug":"11-year-old-child-wins-battle-with-corona-bhiwani-news-rtk5556971177","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग, पिता और बहन की रिपोर्ट रही पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग, पिता और बहन की रिपोर्ट रही पॉजिटिव
विज्ञापन
बच्चे को उपहार देकर सम्मानित करतीं प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. मंजू कादियान व अन्य चिकित्सक।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना पॉजिटिव पाए गए 11 वर्षीय बच्चे ने कोरोना से जंग जीत ली है। नौ दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे चॉकलेट और गिफ्ट देकर घर भेजा। वहीं उसके पिता और बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इन्हें अभी चार दिन इलाज और दिया जाएगा और फिर सैंपल जांच के लिए दोबारा पीजीआई रोहतक भेजे जाएंगे।
विद्यानगर के जेबीटी शिक्षक और उसकी 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे की 10 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद तीनों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने विद्यानगर के साथ-साथ विकास नगर, कीर्ति नगर, नई बस्ती को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। मंगलवार को जेबीटी शिक्षक और उसकी बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है जबकि 11 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौर हो कि कोरोना से जंग जीतने वाला भिवानी का चौथा मरीज है। इससे पहले दो जमाती ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। रोहणात वासी जेल वार्डर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जो अब ठीक हो चुका है।
अब एक रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही माना जाएगा ठीक
पहले स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज की चार से सात दिन में दोबारा सैंपल रिपोर्ट भेजता था। रिपोर्ट निगेटिव आने पर 24 घंटे में दोबारा सैंपल लेकर भेजा जाता था। दो सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही माना जाता था कि अब मरीज ठीक हो गया था। मगर अब नई गाइडलाइन आई हैं, जिसमें एक रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज ठीक हो गया माना जाएगा और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई से आए पति-पत्नी को किया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

चरखी दादरी में पॉजिटिव मिली व्यक्ति केसाथ ही मुंबई से भिवानी के भी एक दंपती आए थे। वे पोहकरवास गांव से है। चरखी दादरी मेंव्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पोहकरवास गांव पहुंची और दोनों पति-पत्नी को सामान्य अस्पताल लाया गया। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों 16 मई को मुंबई से चले थे और 17 को भिवानी पहुंचे। कोविड-19 जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश ने बताया कि दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
तपती दुपहरी में स्वास्थ्य कर्मी माप रहे हैं विद्या नगर में नागरिकों का तापमान
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तपती दुपहरी में स्थानीय विद्या नगर क्षेत्र में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिकों के शरीर का तापमान माप रहे हैं। मंगलवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कंटेनमेंट जोन के 3129 घरों के 14522 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की। वहीं जिलेभर से 78 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। मंगलवार को जिलेभर से 87 सैंपल लिए गए। जिनमें से 78 सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे गए है। नौ सैंपलों की जांच रैपिड किट से की गई, जो कि निगेटिव रही। सिविल सर्जन जितेंद्र कादयान ने बताया कि मंगलवार तक भेजे गए सैंपलों में से 80 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में 12 व्यक्तियों को रखा है।
11 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद अब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन किया गया। जेबीटी शिक्षक और उसकी बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। उन्हें अभी आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा और उनका इलाज किया जाएगा।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन