{"_id":"694b6e7f45f5bf38490398b6","slug":"11-handball-players-from-dhanana-selected-for-asian-championship-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का यह गांव हैंडबॉल की नर्सरी: 11 खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप में चयन, कुवैत में होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का यह गांव हैंडबॉल की नर्सरी: 11 खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप में चयन, कुवैत में होगी प्रतियोगिता
Wed, 24 Dec 2025 10:09 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:09 AM IST
सार
हरियाणा को खेलों की धरती ऐसे ही नहीं कहा जाता। भिवानी जिले के एक गांव के ही 11 खिलाड़ियों का हैंडबॉल की एशियन चैंपियनशिप में चयन हुआ है जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
धनाना गांव के हैंडबॉल के खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव धनाना के 11 हैंडबाल खिलाड़ियों ने गुजरात स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में आयोजित इंडिया हैंडबाल सीनियर कैंप में प्रशिक्षण हासिल किया है। प्रशिक्षण के बाद इन खिलाड़ियों का चयन कुवैत में 15 से 29 जनवरी तक होने वाली 22वीं एशियन सीनियर पुरुष हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए किया गया है जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
चयनित सभी खिलाड़ी स्वर्गीय हैंडबाल प्रशिक्षक कुलजीत सिंह सिप्पा के शिष्य रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गांव धनाना के मंजीत कुमार, मोहित घनघस, सुमित, सुनील, मोहित, अंकित, मोहित पुनिया, सुमित घनघस, राहुल, दीपक और भूपेंद्र का चयन हुआ है। एक ही गांव से 11 खिलाड़ियों का एशियन स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन