फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10th, 12th exams can be held from July 4-5

4-5 जुलाई से हो सकती है 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं

Tue, 12 May 2020 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
10th, 12th exams can be held from July 4-5
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण रोकी गई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चार और पांच जुलाई को हो सकती है। यह सरकार से अनुमति मिलने पर निर्भर है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 19 मार्च के बाद की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं रोक दी गई थी। 10वीं का साइंस और संस्कृत विषय की परीक्षा लंति है वहीं 12वीं की भी चार परीक्षाएं लंबित है। 11वीं कक्षा की भी एक विषय की परीक्षा लंबित है। सीबीएसई की ओर से जुलाई में परीक्षाएं कराने की घोषणा के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भी चार-पांच जुलाई से परीक्षाएं कराने पर विचार कर रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सरकार की अनुमति मिलने पर है। अनुमति मिलती है तो चार या पांच जुलाई से ये परीक्षाएं करवाई जाएंगी। लंबित परीक्षाओं को कराने में केवल 10 दिन का समय ही लगेगा। चेयरमैन ने बताया कि 10वीं का रिजल्ट 20 या 25 मई को निकाल देगा। इसकी भी फाइल सरकार के पास भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed