फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सिटी पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर की जाम से निजात पर प्लानिंग

सिटी पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर की जाम से निजात पर प्लानिंग

Thu, 07 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर की जाम से निजात पर प्लानिंग
भिवानी। सिटी पुलिस थाने का कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त एसएचओ अनिल हुड्डा ने बुधवार को व्यापारियों की बैठक बुलाई। जिसमें बाजार में बढ़ रही भीड़ में जाम से बचने के लिए सहयोग की अपील की। व्यापारियों ने भी थाना प्रभारी को सहयोग का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी अनिल हुड्डा ने कहा कि सोमवार से पीली पट्टी के बाहर जो भी वाहन व कोई भी सामान मिला वह जब्त कर दिया जाएगा। इसी के साथ नो एंट्री जोन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों का आहवान करते हुए सिटी एसएचओ अनिल हुड्डा ने कहा कि बाजार में भीड़भाड़ की वजह से जाम की स्थिति से बचने के लिए नो एंट्री जोन में वर्जित वाहनों को ना लाया जाए और दुकानदार भी फुटपाथ पर नाजायज अतिक्रमण ना करें। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि शहर को जाम से निजात दिलाने व कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग करें, ताकि पुलिस भी अपना काम ईमानदारी के साथ कर सके। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी पुलिस को भरोसा दिलाया कि वो कानून व्यवस्था बनाए रखने के हर संभव सहयोग करेंगे। बैठक में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश बिचला बाजार के प्रधान गिरिराज जैन, सराय चौपटा के प्रधान रितेश मित्तल, घंटा के घर के प्रधान अतुल रोहिल्ला, पवन केडिया, कैलाश अग्रवाल, सुभाष छाबड़ा, कृष्ण, पवन अग्रवाल, अशोक व अभिषेक बंसल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed