फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   क्रेशर मालिकों ने पत्थर नहीं खरीदने और स्ट्राइक का लिया फैसला

क्रेशर मालिकों ने पत्थर नहीं खरीदने और स्ट्राइक का लिया फैसला

Thu, 26 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्रेशर मालिकों ने पत्थर नहीं खरीदने और स्ट्राइक का लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। एचएसआईआईडीसी ने बुधवार को पत्थर के रेट में प्रति टन 50 रूपये बढ़ोतरी की। फैसले के मुताबिक क्रेशर मालिकों से बढ़े रेट की रिकवरी 26 मई से वसूली जाएगी। क्रेशर मालिकों ने फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए वीरवार से एसआईआईडीसी का पत्थर नहीं खरीदने का फैसला करते हुए स्ट्राइक पर जाने का निर्णय लिया है। साथ ही क्रेशर मालिकों ने आगामी रणनीति के लिए वीरवार सुबह 11 बजे तोशाम में बैठक बुलाई है। क्रेशर मालिकों की मानें तो एचएसआईआईडीसी के इस निर्णय से क्रेशर-रोड़ी के भाव बढ़ेंगे और इसकी मार आम आदमी को झेलनी होगी।
बुधवार सायं एचएसआईआईडीसी के एक अधिकारी ने क्रेशर मालिकों के मोबाइल फोन पर मैसेज किया। मैसेज में स्पष्ट किया गया है कि 50 रूपये प्रति टन पत्थर के रेट बढ़ा दिए गए हैं। जो 26 मई से लागू होंगे। मतलब पिछले दो माह की रिकवरी क्रेशर मालिकों से की जाएगी। जीएसटी के साथ अब तक पत्थर के रेट 275 रूपये प्रति टन थे। जो अब बढ़कर करीब 325 रुपये हो जाएंगे। स्वाभाविक है कि पत्थर के रेट बढने से क्रेशर-रोड़ी के भाव बढे़ंगे। इस समय क्रेशर के रेट प्रति फुट 24 से 26 रूपये हैं वहीं रोड़ी के रेट 20 से 22 रूपये प्रति फुट हैं। अब पत्थर के रेट बढ़ने से क्रेशर के रेट प्रति फुट 2 से 3 रूपये बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल तोशाम के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने कहा कि एचएसआईआईडीसी ने खनन का कार्य शुरू किया तब भरोसा दिलाया था कि उत्पादन बढ़ने के साथ ही रेट घटा दिए जाएंगे। लेकिन आज रेट बढ़ा दिए हैं। दो माह पहले तक की रिकवरी का फैसला बिलकुल समझ से परे है। क्रेशर मालिक जिस पत्थर का माल बेच चुके हैं भला उसकी भरपाई कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि खानक में खनन कार्य सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। आज अचानक रेट बढ़ाए जाने से क्रेशर मालिकों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एचएसआईआईडीसी के एसडीओ दीपक परमार से बात की गई तो उन्होंने निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि एमडी के आदेशानुसार 50 रूपये प्रति टन रेट में बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए रेट की 26 मई से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed