फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   70 स्कूलों को थमा रखे है नोटिस, आज भी चलेगा अभियान

70 स्कूलों को थमा रखे है नोटिस, आज भी चलेगा अभियान

Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
70 स्कूलों को थमा रखे है नोटिस, आज भी चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही प्रशासन की पैनी नजर अब बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर है। सोमवार को गठित कमेटी ने शहर में निरीक्षण कर दो स्कूलों को सील कर दिया। इससे अन्य स्कूलों में भी हड़कंप मचा रहा। शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे 70 स्कूलों, प्ले स्कूल व एकेडमी को नोटिस दिए हुए हैं। टीम सदस्यों ने कहा कि अभियान आगे भी चलता रहेगा।
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने शहर में बिना मान्यता चल रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद उपायुक्त ने एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें डीईओ, डीआरओ, तहसीलदार और डीएसपी को शामिल किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से बिना मान्यता चल रहे 70 स्कूलों, प्ले स्कूलों, एकेडमी को इस बारे में नोटिस जारी कर मान्यता लेने या अपना जवाब देने की बात कही। जून माह में छुट्टियों के चलते सभी स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन

दो जुलाई को स्कूल खुलते ही प्रशासन की ओर से गठित कमेटी एक्टिव हुई और अभियान चलाया। पहले हांसी रोड पर आईटीआई के पास एक प्ले स्कूल को सील किया गया। यहां संचालकों को कहा गया कि वे अपना जरूरी सामान बाहर निकाल लें। इसके अलावा बच्चों को भी बाहर निकालने के लिए कहां गया। यहां प्ले स्कूल सील करने के बाद राजीव कॉलोनी में एक प्राइमरी स्कूल को सील किया गया। यह भी बिना मान्यता चल रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल डिप्टी डीईओ सदानंद वत्स ने बताया कि दो स्कूलों केटीएम और लार्ड बुद्धा को सील किया गया है। 70 स्कूलों को नोटिस दिए हुए हैं। मंगलवार को भी अभियान चलाया जाएगा। टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नरेश कुमार व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

73 में से 70 स्कूलों को थमाए थे नोटिस
शिक्षा विभाग की ओर से बिना मान्यता व मंजूरी के चल रहे 73 स्कूलों, प्ले स्कूलों, एकेडमी की लिस्ट तैयार की गई थी। इनमें से 70 को नोटिस थमाए गए। तीन-चार स्कूलों के पते गलत थे। अब दो स्कूलों को सील किया गया है और बाकी स्कूलों के खिलाफ भी अभियान चलेगा। इनमें से जिन्होंने मान्यता ले ली होगी या कोर्ट स्टे लाए है, या फिर अन्य जायज कारण बताया है उन्हें छोड़ बाकी सभी को सील किया जाएगा।
12 को देना है जवाब
बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई को लेकर 12 जुलाई को कोर्ट में जवाब देना है। इसी के तहत प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।

निजी स्कूलों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बिफरे स्कूल संचालक
भिवानी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से सील किए गए दो स्कूलों तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

संघ की आपात बैठक में बोलते हुए जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने कहा कि गत दिनों प्रदेश सरकार द्वारा एक पत्र जारी करके कहा गया था कि स्कूलों को मान्यता प्राप्त करने के मामले में नियमों का सरलीकरण किया जाएगा और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को शीघ्र ही नए नियमों के तहत मान्यता प्रदान की जाएगी। सरकार की घोषणा के ठीक विपरीत भिवानी में प्रशासन के द्वारा स्कूलों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है और उन्हें सील किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारियों ने दो स्कूलों को सील किया है। उन्होंने सरकार के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी तो निजी स्कूल संचालक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे और यह जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस अवसर पर सतीश तंवर, महेंद्र सिंह, आनंद लखेरा, महेंद्र सिंह, मोनिका, दलबीर, पृथ्वी सैनी, सुशील कुमार, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed