फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रामनगर कॉलोनी के लोगों ने बुस्टर पर ताला जड़ लगाया डेढ़ घंटा जाम

रामनगर कॉलोनी के लोगों ने बुस्टर पर ताला जड़ लगाया डेढ़ घंटा जाम

Sun, 17 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर कॉलोनी के लोगों ने बुस्टर पर ताला जड़ लगाया डेढ़ घंटा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। नहर में पानी फुल होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल संकट से परेशान विभिन्न कॉलोनी के लोग शनिवार को सड़क पर उतरे। रामनगर कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के कार्यालय में हंगामा किया। दोपहर में एसई कार्यालय में हंगामा करने के बाद शाम रामनगर कॉलोनी के बुस्टर पर ताला जड़ा। साथ ही बीटीएम चौक पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जाम रखा। एक्सईएन ने मौके पर पहुंच पानी छुड़वाया तो ही कॉलोनी वासी जाम खोलने को तैयार हुए। उधर शांति नगर और कमला नगर के लोगों ने रोड जाम किया। ढाणा रोड स्थित विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने भी प्रदर्शन कर रोष जताया।
राम नगर की महिलाओं ने बोला हल्ला, कार्यालय में हंगामा, बुस्टर पर ताला जड़ लगाया जाम
रामनगर नगर कॉलोनी में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने शनिवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसई के कार्यालय में हल्ला बोला। यहां अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और चेतावनी दी कि आज पानी नहीं आया तो लाठी के दम पर पानी लेंगी। यहां अधिकारी ने महिलाओं को जल्द नियमित पेयजल सप्लाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत तो हुई मगर चेतावनी दी कि पानी नहीं आया तो बुस्टिंग स्टेशन पर ताला जड़ देंगी। शाम तक पानी आने का इंतजार किया। पानी नहीं आया तो रामनगर कॉलोनी में स्थित बुस्टिंग स्टेशन पर ताला जड़ दिया। ताले की चाबी भी अपने साथ ले गई। शाम करीब सवा सात बजे कॉलोनी की महिलाएं व पुरुष एकत्रित हुए और बीटीएम चौक पर जाम लगा दिया। महिलाएं व पुष सड़क के बीच दरी बिछाकर उस पर बैठ गए। जाम की सूचना पर टीआईटी चौकी और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग पानी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर कॉलोनी वासी पानी की सप्लाई आने पर ही जाम खोलने की बात पर अड़े रहे। अधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास किया। आखिरकार रात करीब पौने एक्सईएन ने फोन पर निर्देश देकर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई करवाई। इसके बाद ही कॉलोनी वासी शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले छह माह से पेयजल किल्लत से परेशान है। आता भी है तो गंदा आता है। बार-बार गुहार लगाई। फिर भी समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। महिला दीपिका, संतोष ने बताया कि छह महीने से पानी परेशान कर रहा है। जब कभी पानी आता भी है तो केवल 5-10 मिनट ही और वो भी गंदा आता है। परेशान महिलाओं ने बताया कि एसई प्रदीप कुमार ने शाम तक समाधान का भरोसा दिया था। शाम तक पानी नहीं आया, तो मजबूर बुस्टर पर ताला लगा जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिनगर और कमला नगर की महिलाओं ने लगाया जाम
भिवानी। पेयजल किल्लत से परेशान शांति नगर और कमला नगर की महिलाएं सुबह सड़क पर उतरी। मुख्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर रोष जताया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
मामला शनिवार सुबह का है। शांति नगर के काफी क्षेत्र और कमल नगर में पिछले काफी समय से पेयजल संकट बना हुआ है। पहले जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहर में पानी नहीं होने की दलील दे रहे थे। अब नहर में पानी फुल चल रहा है। बावजूद इसके लोगों को पीने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। इसी समस्या से खाफ उक्त कॉलोनी की महिलाएं सड़क पर उतरी और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जनस्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई और जाम खोला।
साहब! महीने से कॉलोनी में नहीं आया पानी, एक किमी दूर से ला रहे पानी
भिवानी। साहब! पिछले एक महीने से पानी की एक भी बूंद नल में नहीं आई, अगर कभी आता भी हैं तो काला सीवरेज का पानी नलों में चलता है। हर रोज 800 से 1200 का टैंकर मंगवाना पड़ता हैं। महीने की पूरी बचत पानी के टैंकरों में ही खर्च हो गई। न तो जेई सुनवाई करता है और न ही विधायक, अब हम कहा जाएं, यह कहना हैं ढाणा रोड पर रहने वाले कॉलोनी वासियों का।
शनिवार को सुबह कॉलोनिवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया और हाथ में बाल्टी व मटके लेकर विधायक और जेई के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलोनियों में पानी की समस्या इस कद्र गहराई हैं की सुबह व शाम के समय रोड पर महिलाओं के सर पर मटका और हाथ में बाल्टी ही नजर आती है। महिलाएं पानी के लिए सुबह से ही हैंडपंपों व मोटरों पर पानी के लिए निकल पड़ती हैं। ढाणा रोड की गलन नंबर 8 की उर्मिला, शर्मिला, मधुबाला, सरोजबाला, बिजेंद्र सिंह, बाला देवी, सुशिला, सुनिल, रोशनी, शीला, प्रवीन, वीना ने बताया कि पिछले एक महीने पानी की भारी समस्या चल रही हैं एक सप्ताह में तीन से चार टैंकर गली में मंगवाने पड़ते हैं और टैंकर वाले भी 800 से 1200 रुपये में ले रहे हैं। सुबह व शाम को सर पर मटके लेकर एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। घर में हाथ धोने तक पानी नहीं आता। पहले भी कई बार पानी की शिकायत जेई और डीसी को दे चुके हैं लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं हुई। एक भी सरकारी टैंकर यहां पर नहीं पहुंचा। वहीं उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की वही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पानी की की समस्या नहीं हल हुई तो वह रोहतक रोड पर जाम लगाने पर मजबूर होंगे।

वर्जन::
नहरों में पानी 12 जून को आया है। इसलिए पानी का स्टॉक कम था। अब नहर में पानी आने के बाद टैंकों को भरा जा रहा है। जल्द ही पहले की तरह नियमित रूप से सप्लाई होगी। गंदे पानी की सप्लाई के लिए विभाग की बजाय लोगों के पेयजल कनेक्शन लीक होना या पुराने कनेक्शन जिम्मेवार हैं। ऐसे कनेक्शनों को भी बदला या ठीक किया जा रहा है।
-प्रदीप कुमार, एसई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed