{"_id":"5ad79ed24f1c1b46098b5581","slug":"101524080338-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, सात दिन में चढ़ा सात डिग्री पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, सात दिन में चढ़ा सात डिग्री पारा
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने दिखाए तेवर, सात दिन में चढ़ा सात डिग्री पारा
अमर उजाला ब्याूरो
भिवानी।
सप्ताह भर से मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। पिछले सात दिन में अधिकतम पारा 33 से 39 डिग्री तक जा पहुंचा। सप्ताह पहले अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बुधवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री जा पहुंचा।
बुधवार को सुबह से ही सूर्य ने तेज धूप के साथ आगमन किया। दोपहर बाद तो जमीन और आसमान ने गर्मी उगलनी शुरू कर दी। लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ा। दोपहर को गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। कृषि विशेषज्ञ विनोद कुमार व मौसम विशेषज्ञ बलबीर के अनुसार आने वाले दो दिनों तक सूर्य इसी तरह से अपनी गर्मी बनाए रखेगा। शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। जिले में कहीं-कहीं काले घने बादल छाए रहेंगे और बूदंाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है।