फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तीसरे दिन भी ठप रहा खन्न का कार्य, डंपर मालिकों ने की नारेबाजी

तीसरे दिन भी ठप रहा खन्न का कार्य, डंपर मालिकों ने की नारेबाजी

Tue, 10 Apr 2018 03:04 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी ठप रहा खन्न का कार्य, डंपर मालिकों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम।
खानक में खनन एरिया से पत्थर ढुलाई को लेकर क्रेशर मालिक व डंपर मालिकों के बीच विवाद के चलते तीसरे दिन सोमवार को भी खनन कार्य बंद रहा। मंगलवार को खनन कार्य के अवकाश के चलते अब कोई सुलह होने के बाद बुधवार की ही खनन कार्य होने की संभावना है।

4 अप्रैल को क्रेशर मालिकों ने तोशाम स्थित कान्हा फार्म हाउस में अहम बैठक कर 21 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी क्रेशर मालिकों एवं डंपर मालिकों को समान काम मिले इसके लिए व्यवस्था जरूरी है। डंपर मालिकों व क्रेशर मालिकों के बीच विवाद के बाद शनिवार सुबह जैसे ही इस व्यवस्था के तहत कार्य शुरू हुआ तो विभिन्न डंपर मालिक नाके पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस पक्ष ने क्रेशर मालिकों के फैसले का विरोध करते हुए शनिवार को नाके बंद रखे। इसी बीच एसडीएम विजेंद्र हुड्डा ने दोनों पक्षों की शनिवार शाम को लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक बुलाई। बैठक में बात सिरे नहीं चढ़ पाई। क्रेशर मालिक फैसले पर कायम रहे। दोनों पक्षों के टकराव के चलते सोमवार को तीसरे दिन भी खानक में खनन कार्य बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed