फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सांसद ने सरसों खरीद मामले में हैफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

सांसद ने सरसों खरीद मामले में हैफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Sun, 25 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने सरसों खरीद मामले में हैफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
सांसद ने सरसों खरीद मामले में हैफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
सरसों की खरीद मामले में हैफेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि हैफेड द्वारा सरसों का खरीद कार्य इस गति से चलता रहा तो किसानों को औने-पौने दामों में सरसों बेचने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इन हालातों में तो सरसों की पैदावार को देखते हुए खरीद कार्य में 6 महीने लग जाएंगे। सांसद ने हैफेड के उच्च अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कदम उठाए जाने की बात कही ताकि किसानों को सरसों की बिक्री में परेशानी न आए।

सांसद धर्मबीर सिंह शनिवार को गांव संडवा में लगाए गए जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। सांसद ने समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेती कार्य करने वाले लोग जल्दी बुजुर्ग हो जाते हैं। इस लिए बुढ़ापा पेंशन नीति में बदलाव की आवश्यकता है। सांसद ने जनता दरबार में बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निदान के निर्देश दिए। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य बल्लू आलमपुर, भाजपा जिला किसान मोर्चा के प्रधान टोनी बराला, निगरानी कमेटी सदस्य कृष्ण नेहरा, किसान नेता उमेद हसान, अजय हसानियां, नरेश सिवाच, सरपंच हवासिंह, सज्जन, ईश्वर बडदू, सेठ वेदप्रकाश, कृष्ण पायल, प्रदीप भुक्कल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed