{"_id":"595be2484f1c1baa2a8b4788","slug":"101499193928-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के बाद अब भिवानी की सड़कों की सफाई करेगी वैक्यूम क्लीनर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के बाद अब भिवानी की सड़कों की सफाई करेगी वैक्यूम क्लीनर मशीन
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
करीब सालभर तक हिसार में सफाई करने के बाद वैक्यूम क्लीनर मशीन भिवानी वापस आ गई है। रिपेयरिंग के बाद मशीन को शहर की सफाई के लिए नगर परिषद को सौंपा गया है। महापंचायत ने मशीन की चाबी डीसी को सौंपी। इसके बाद नगर परिषद को जिम्मेवारी सौंपी गई।
करीब सालभर पहले महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह के बेटे की शादी में वैक्यूम क्लीनर मशीन मिली थी। मशीन से कुछ दिन शहर में सफाई हुई। इसके बाद इसे हिसार भेज दिया गया। अब हिसार से मशीन को वापस भिवानी लाया गया है। मशीन की रिपेयरिंग कराकर इसे नया रूप दिया गया है। मंगलवार को महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल बृजलाल सर्राफ, विनोद मिर्क और दीपक बंसल ने वैक्यूम क्लीनर मशीन की चाबी उपायुक्त को सौंपी। इसे उन्होंने नप अधिकारियों को दे दिया। डीसी ने वैक्यूम क्लीनर मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नप अधिकारियों को शहर की सफाई इससे करने के जिम्मेवारी सौंपी।
नगर परिषद कार्यकारी अभियंता सुंदर सिंह श्योराण ने बताया कि मशीन को महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने जिला प्रशासन को सौंपा है। मशीन से से नगर परिषद को काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर नगर परिषद के सचिव राजेश महता, चेयरमैन रणसिंह यादव व सफाई निरीक्षक विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की संख्या है कम, आ रही थी समस्या
शहर की आबादी के अनुसार सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने से शहर में सफाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही थी। कूड़े का उठान भी समय पर नहीं हो रहा था। अब मशीन मिलने से नगर परिषद के साथ-साथ जिला प्रशासन को शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में कुछ राहत मिलेगी। डीसी अंशज सिंह ने बताया कि अब रात के समय वैक्यूम क्लीनर मशीन से शहर की मुख्य सड़कों की सफाई की जाएगी। सड़कों की सफाई में लगे कर्मचारियों को शहर के अन्य स्थानों पर सफाई का जिम्मा सौंपा जाएगा। मशीन से रात के समय सफाई की जाएगी।