फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   101 teachers honored for spreading awareness about education and being active in social concerns

Bhiwani News: शिक्षा की अलख जगाने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय 101 शिक्षक सम्मानित

Sun, 31 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
101 teachers honored for spreading awareness about education and being active in social concerns
हनुमान जोहड़ी नरसिंह मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक को सम्मानित करत
भिवानी। शिक्षा की अलख जगाने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को रविवार को सम्मानित किया गया। युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट भिवानी के बैनर तले और महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से हनुमान ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा के 80 अध्यापकों सहित आठ राज्यों से आए 21 शिक्षकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, डिप्टी डीईओ शिवकुमार तंवर, डीएसओ सतेंद्र सिंह, राजेश तलवार और बीके सुमित्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

समारोह में उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, नशामुक्त भारत, स्वच्छता अभियान और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। सांसद धर्मबीर सिंह और चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने शिक्षकों की समाज निर्माण में अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के दिमाग को आकार देने के साथ उनके सपनों को संवारते हैं। युवा पीढ़ी को सफल बनाने में शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। यदि शिक्षक नहीं हों तो आने वाली पीढ़ियों को सही मार्गदर्शन और ज्ञान प्राप्त नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत चरणदास महाराज ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक होते हैं, जो अपने ज्ञान और समर्पण से अनगिनत लोगों का जीवन संवारते हैं। शिक्षक का दर्जा माता-पिता से भी सर्वोच्च बताया गया है। इस अवसर पर पुजारी ध्यानदास, रिंकू नूर ज्वैलर्स जैन चौक, हरेंद्र पूनिया और सुखबीर दूहन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed