फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   101 day religious and social parikrama at its last stop

Bhiwani News: 101 दिवसीय धार्मिक और सामाजिक परिक्रमा अंतिम पड़ाव पर

Sun, 24 Aug 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
101 day religious and social parikrama at its last stop
भिवानी। हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम और युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा बालयोगी महंत चरणदास महाराज के नेतृत्व में निकाली जा रही 101 दिवसीय धार्मिक और सामाजिक परिक्रमा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। रविवार को यह परिक्रमा 94वें दिन भी जारी रही। समापन में अब केवल एक सप्ताह शेष है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हांसी से महंत बिजेंद्र दास महाराज और फतेहाबाद से महंत दिव्यानंद महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। परिक्रमा के दौरान उन्होंने छोटी काशी भिवानी के 12 ऐतिहासिक दरवाजों का महत्व और इतिहास जाना तथा शहर के प्राचीन मंदिरों में दर्शन किए।
विज्ञापन


31 अगस्त को होगा विशाल समापन कार्यक्रम
बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि इस परिक्रमा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। बीते 94 दिनों से यह यात्रा निरंतर चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत-महात्मा हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिक्रमा का समापन 31 अगस्त, रविवार को होगा। उस दिन सुबह साढ़े 7 बजे हनुमान जोहड़ी से विशाल परिक्रमा शुरू होगी जो 12 दरवाजों को प्रणाम करते हुए साढ़े 9 बजे पुनः हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों ने बताई यात्रा की अहमियत
महंत बिजेंद्र दास और महंत दिव्यानंद महाराज ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का जरिया भी साबित होती हैं। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी भाग लेते हैं और सनातन धर्म की परंपराओं को सहेजते हैं। इस अवसर पर ईश्वर प्रसाद, नरेश पंडित, रोहिनी कुमार, प्रवीण गर्ग, बिमला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed