फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 corona positive pepole die, 113 new positive found, doctors take sample

कोरोनो से 10 की मौत, 113 नए संक्रमित मिले

Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
10 corona positive pepole die, 113 new positive found, doctors take sample
भिवानी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से मौत के दस नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 521 पहुंच गया है। जिले में अब तक कोरोना जांच के लिए कुल 287227 सैंपल लिए गए, जिनमें से 263792 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 21410 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 19464 ठीक हुए हैं। फिलहाल 1425 सक्रिय केस हैं और 904 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। सक्रिय केस में से 1453 मरीज होम आइसोलेट और 169 अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 1150 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार सुबह आएगी। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 113 नए केस मिले हैं, वहीं 140 संक्रमित ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

गांवों में लगभग चार गुना संक्रमण
जिले में ज्यादातर गांवों से संक्रमित केस मिल रहे हैं। इस वक्त शहर में कुल एक्टिव केस 361 हैं वहीं गांवों में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1064 है। मौत के मामले भी गांवों में ज्यादा सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिले के 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें से शहर के तीन व गांवों के सात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में इन्होंने गवाई जान
जिले में कोरोना संक्रमण से केहरपुरा के रामकिशन, तियान पाना के राजेंद्र, जुई खुर्द की सुनीता, लोहारू वार्ड 9 निवासी जितेंद्र गुप्ता, हरियावास निवासी दलीप, तिगड़ाना निवासी मलखान सिंह और हेमंत, कृष्णा कॉलोनी निवासी अमृत देवी, शहर के हनुमान गेट निवासी हरि शंकर, गुरेरा सिवानी निवासी महतो देवी ने बुधवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक होना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। सैंपलिंग और टीकाकरण अभियान बढ़ा दिए गए हैं। बुधवार को जिले भर से 1150 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed