फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bajlpur gangwar - Sunny killed in friendship

बैजलपुर में गैंगवार-तारखा से दोस्ती में मारा गया सन्नी

Sun, 01 Dec 2013 09:54 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bajlpur gangwar - Sunny killed in friendship
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव बैजलपुर में वीरवार को गैंगवार में मारे गए युवक सन्नी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


सन्नी का संबंध क्षेत्र के कुख्यात बदमाश सुनील तारखा से था। सुनील तारखा भूना में वांछित है। गैंगवार के समय वह भी सन्नी और उसके साथियों के साथ था।

इस फायरिंग में उसे भी चोट लगी थी, लेकिन पुलिस के भय से वह भाग निकला। अब भूना पुलिस सुनील तारखा की तलाश में भी जुटी है।

उसके तीन साथियाें को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। सुनील तारखा पर इस गैंगवार में नामजद अनिल नहला के भतीजे राजबीर निवासी भूना के सिर पर पिस्तौल रखकर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज है।

भूना थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील तारखा की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। बीते वीरवार को बैजलपुर के पास सन्नी ठरवा और उसके गैंग के सदस्याें का अनिल नहला आदि के साथ झगड़े के चलते गैंगवार हो गया था।
विज्ञापन


दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी, जिसमें सन्नी की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी सुनील जांडली घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार इस गैंगवार में सन्नी आदि के साथ सुनील तारखा भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सन्नी और सुनील तारखा के बीच काफी घनिष्ठता थी। सन्नी की पृष्ठभूमि तो आपराधिक प्रवृत्ति की नहीं लेकिन वह पिछले एक वर्ष से कुख्यात बदमाश सुनील तारखा के चुंगल में था। सन्नी की आयु मात्र 36 वर्ष है और वह करीब 25 एकड़ भूमि का इकलौता वारिस था।

सन्नी ने पिछले वर्ष टोहाना मेें कोर्ट के सामने एक करोड़ से भी अधिक कीमत का प्लॉट बेचा था। तभी से ही सन्नी की मुलाकात बदमाश सुनील तारखा के साथ हो गई थी।


उस दिन से लेकर आज तक सन्नी अपराधी तारखा को संरक्षण भी दे रहा था। गांव बैजलपुर में गैंगवार के दौरान सन्नी को गोली किसने मारी, यह अभी जांच का विषय है।

सुनील तारखा पर 26 से अधिक मामले दर्ज
गांव बैजलपुर के पास गैंगवार के सरगना सुनील तारखा अपराधिक पृष्ठभूमि से वर्ष 2003 से जुड़ा हुआ है। तारखा के खिलाफ 26 से अधिक अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार 25 जनवरी 2003 से अपराध की दुनिया में कदम रखा।

25 जनवरी को जुलाना थाने में अवैध शस्त्र का मामला
25 जनवरी को महम थाने में डकैती का मामला
27 अप्रैल 2003 को नरवाना में हत्या प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला
8 दिसंबर 2003 को नरवाना में हत्या प्रयास और अवैध शस्त्र का मामला
8 जनवरी 2004 को बुवानी खेड़ा थाने में हत्या और डकैती का मामला
3 जनवरी 2004 को हांसी सिटी थाने में हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम का मामला
11 जनवरी 2004 को हांसी सिटी थाने में हत्या और अवैध हथियार का मुकदमा
21 जुलाई 2004 को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन सोनीपत में मारपीट का मामला
28 अगस्त 2004 को कलायत पुलिस स्टेशन में हत्या प्रयास व अवैध शस्त्र का मामला
9 सितंबर 2004 को भूना पुलिस स्टेशन में हत्या प्रयास और घर पर हमले का मामला
29 सितंबर को हांसी सिटी पुलिस स्टेशन में अवैध हथियार का मामला
27 फरवरी 2007 को रानियां में अपरहण, दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
28 अगस्त 2007 को सदर पुलिस स्टेशन कैथल में डकैती और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज
12 सिंतबर 2007 को सदर नरवाना पुलिस ने डकैती और अवैध शस्त्र का मामला दर्ज
5 मई 2010 को बरवाला थाने में घर में घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज
8 मई को बरवाला पुलिस ने हत्या प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मुकदमा
25 मई 2010 को नरवाना शहर पुलिस थाने में अवैध शस्त्र का मामला दर्ज
25 मई 2010 को उचाना में एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला
13 फरवरी 2011 को बरवाला पुलिस में डकैती, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला
29 नवंबर 2011 को भूना पुलिस में एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
2011 में उकलाना पुलिस में हत्या प्रयास और अवैध शस्त्र का मामला दर्ज
16 फरवरी 2012 को सदर हिसार पुलिस स्टेशन में अवैध शस्त्र और जान से मारने की धमकी का मामला
11 अप्रैल 2013 को भूना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज
18 अप्रैल 2013 को सिविल लाइन हिसार पुलिस में नशीले पदार्थ से संबंधित अभियोग
28 नवंबर 2013 को भूना पुलिस में जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed