फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Atal Bihari Vajpayee birth anniversary celebrated in Haryana

हरियाणा में सुशासन दिवस: अटल जी की जयंती पर मंत्री खट्टर ने सुनाए पुराने किस्से, CM सैनी ने कही ये बात

Thu, 25 Dec 2025 02:09 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, करनाल, पंचकूला
एएनआई, करनाल, पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 02:09 PM IST
सार

हरियाणा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें  श्रद्धांजलि दी। वहीं, पंचकूला में सीएम सैनी ने सुशासन दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee birth anniversary celebrated in Haryana
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

करनाल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। यहां पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई पार्टी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सुनाए अटल जी के किस्से 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार जब राजस्थान में एक मंच से अटल जी के बोलने की बारी आई, तो मंच के संचालक ने कहा कि हम अटल जी का स्वागत एक बहुत बड़ी माला से करेंगे। अटल जी खड़े हो गए और जोर से बोले...नहीं...मुझे माला नहीं चाहिए, मुझे विजय चाहिए। आपातकाल के समय का जिक्र करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा रामलीला मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी का संबोधन था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उस समय टीवी पर बॉबी फिल्म चलाई थी ताकि अटल जी का संबोधन सुनने कम से कम जनता आए। बावजूद इसके काफी संख्या में लोग उन्हें सुनने आए। लोग अलट जी के भाषण के मुरीद थे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सैनी ने भी सुशासन दिवस के कार्यक्रम में लिया हिस्सा 

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित 'सुशासन दिवस' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा आज मुझे खुशी है कि यहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। कल और आज उनके जीवन पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के विभिन्न गांवों में 250 से अधिक अटल पुस्तकालयों का उद्घाटन किया। 



बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। यह तिथि केवल एक राजनेता का जन्मदिन नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की उस परंपरा का उत्सव है, जिसमें विचारों की गरिमा, शब्दों की मर्यादा और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहता है। अटल जी राजनीति के शोर में भी संयत, स्पष्ट और दूरदर्शी रहे। 

वे भारत के उन नेताओं में थे, जिनका व्यक्तित्व सत्ता से बड़ा और विचार दलों से ऊपर था। एक कुशल वक्ता के रूप में उनकी भाषा में कटुता नहीं, बल्कि तर्क, संवेदना और आत्मविश्वास झलकता था। संसद हो या जनसभा, उनकी वाणी विरोधियों को भी सुनने पर मजबूर कर देती थी। वे जानते थे कि शब्द केवल हथियार नहीं, सेतु भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed