फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Army recruitment rally drew a crowd of youngsters in Bahadurgarh

बहादुरगढ़ में सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़

Thu, 14 Nov 2013 09:37 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally drew a crowd of youngsters in Bahadurgarh
सेना की खुली भर्ती में वीरवार को हरियाणा के झज्जर जिले के युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। भर्ती अधिकारी ने बताया कि लगभग पांच हजार युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन


इनमें लगभग 300 युवा पहले चरण की परीक्षा पास करने में सफ ल रहे।

शुक्रवार 15 नवंबर सोनीपत जिले और रक्षा सेना कोर में पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी।

16 और 17 नवंबर को सफल युवाओं का मेडिकल किया जाएगा।

कर्नल राजन बख्शी ने बताया कि वीरवार को स्कूल प्राचार्य, अध्यापकों, छात्रों और पूर्व सैनिकों के परिजनों को भर्ती प्रक्रिया दिखाई गई।

अतिथिगणों ने भर्ती की परीक्षा दे रहे युवाओं का हौसला बढ़ाया और सफल युवाओं को बधाई दी।

सेना अधिकारी ने बताया कि अध्यापकों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने स्कूलों में युवा छात्रों को सेना में भर्ती होक र देश सेवा के लिए प्रेरित करें।

सेना का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं द्वारा सेना में भर्ती की परीक्षा देने से योग्य युवाओं की छटनी करने में आसानी रहती है।

भर्ती प्रक्रिया देखने के लिए कर्नल शमशेर सिंह अहलावत की बेटी एवं विधायक राजेंद्र सिंह जून की पत्नी शबनम जून, सेवानिवत्त सूबेदार एस सिंह, प्राचार्य धर्मबीर शर्मा, प्रवक्ता अजय खोखर सहित कई अन्य स्कूलों के प्राचार्य व अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेना अधिकारी कर्नल राजन बख्शी ने कर्नल एस दीप, कर्नल एके मिश्रा ने भर्ती देखने पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में चल रही भर्ती प्रक्रिया के बाद सफल युवाओं को सेना द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सामान्य लिखित परीक्षा भी पास करना अनिवार्य है। यह परीक्षा सफल युवाओं के लिए दो फरवरी को रोहतक में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed