फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youths riding Aquitva robbed, fled with cash including gold ornaments

एक्विटवा सवार युवओं ने की लूट, सोने के गहने समेत नकदी लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youths riding Aquitva robbed, fled with cash including gold ornaments
साहा। दोसड़का में घर से खाना खा कर सैर पर निकले बीईओ साहा वीणा सिंघानिया के पति शंभू दयाल सिंघानिया को एक्टिवा सवार दो लूटेरों ने चादर से मुंह ढककर लूट लिया। लूटेरों ने उनकी डंडो से पिटाई की और गला तक घोंट दिया । उन्हें गंडासी से मार देने की धमकी दी। लुटेरे उनसे चार सोने की अंगूठियां, सोने की चेन सोने का कड़ा और 3500 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात में उन्हें करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दोसड़का के रहने वाले शंभु दयाल सिंघानिया ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे वह खाना खाकर घूमने निकले थे। लेकिन जैसे ही वह गली से बाहर निकले तो पीछे से एक्टिवा सवार दो युवक आए और चादर से उसका मुंह ढककर उसे मारने लगे। जिससे वह भयभीत हो गए। इसका फायदा उठाकर लुटेरों ने उसके हाथ में डाली सोने की अंगुठी, सोने का कड़ा, सोने की चेन सहित 3500 रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। शिकायत कर्ता के अनुसार उसके घर दो तीन दिन पहले उसकी बेटी की शादी थी, इसलिए उन्होंने ज्वेलरी डाली हुई थी। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed