फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth suffers leg fracture in bike collision

Ambala News: बाइक की टक्कर से युवक की टांग में आया फ्रैक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth suffers leg fracture in bike collision
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के निकट तेजरफ्तार बाइक की चपेट में आकर बब्याल निवासी विनोद चोटिल हो गया, जबकि दोस्त अनिल बाल-बाल गया। टांग पर चोट लगने के कारण कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से टांग में फ्रैक्चर होने के कारण वह एक निजी अस्पताल में ले गए। विनोद ने बताया कि वह सुभाष पार्क में अपने दोस्त अनिल के साथ गया था। अभी वह ऑटो पकड़ने के लिए एसडी कॉलेज के ठीक सामने से सड़क पार कर रहे थे कि अचानक बाइक ने आते ही टक्कर मार दी। घायल विनोद का आरोप था कि पहले भी बाइक चालक दूसरे वाहन से टकराने से बचा था। टक्कर मारते ही वह मौके से भाग गया। हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed