फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth killed by hitting a stone in the head

सिर में पत्थर मारकर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by hitting a stone in the head
अंबाला। छावनी के बतरा पैलेस से जीएमएन कॉलेज आने वाले रोड पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव 25 से 26 साल के युवक का बताया जा रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। शव का चेहरा पूरी तरह से कुचला हुआ है और पास ही एक बड़े पत्थर पर खून भी लगा हुआ है। प्राथमिक दृष्टि से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक के चेहरे पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है ताकि हत्यारे का कोई सुराग लग सके। पुलिस को दिए बयान में महिंद्र ने बताया कि वह राय मार्केट में जूस की रेहड़ी लगाता है। रविवार को उसने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो वह खून से लथपथ था। जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार ने कहा कि सिर में पत्थर मारकर युवक की हत्या गई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed