फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth held in a state of intoxication with a country-made pistol

नशे की हालत में देसी कट्टे के साथ युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth held in a state of intoxication with a country-made pistol
नारायणगढ़। पुलिस ने गांव बड़ी रसौर से एक युवक को नशे की हालत में देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ी रसौर की एक महिला ने कहा है कि गत रात्रि लगभग 12 बजे शोर सुनकर वह बाहर निकली। उसने देखा कि एक युवक उनके चाचा के मकान की छत से उनके घर की बालकनी में नीचे गिरा पड़ा है। इस पर चाचा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस वाले उक्त लड़के को उठाकर गली में लाए। वह लड़का नशे की हालत में था और वह हम सबको जान से मारने की धमकियां दे रहा था। उसे दोबारा गली से उठाने लगे तो उसकी पैंट से एक देसी कट्टा नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे उस कट्टे सहित काबू कर लिया। काला आंब चौकी इंचार्ज पवन कुमार उप निरीक्षक के अनुसार, देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान राम कुमार उर्फ रमला के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed