{"_id":"645fe600d99aee9b4e0ec6f4","slug":"youth-died-in-road-accident-only-brother-of-four-sisters-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3160-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में युवक की मौत, चार बहनों का था इकलौता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में युवक की मौत, चार बहनों का था इकलौता भाई
विज्ञापन
अंबाला। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हुई दो कैंटरों की भिड़त में अंबाला के नारायणगढ़ स्थित गांव नंदुवाली निवासी 21 वर्षीय लवदीप सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि लवदीप चार बहनों का इकलौता भाई था और कैंटर पर कंडक्टर था। तेलंगाना जाते हुए यह हादसा 12 मई की सुबह करीब चार बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद शनिवार की रात को युवक का शव अंबाला पहुंचा।
बताया जाता है कि लवदीप सिंह के पिता की 2015 में ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी और मां भी बीमार रहती है। तीन बड़ी और एक छोटी बहन है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वह झज्जर की एक ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़कर एक कैंटर पर कंडक्टर लग गया था। ट्रक में सामान लेकर वह एक अन्य साथी व कैंटर चालक के साथ तेलंगाना जा रहा था। इस दौरान महाराष्ट्र में सड़क किनारे खड़े वाहन में दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में लवदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जब तक उसे अस्पताल लाया गया तब तक देर हो चुकी थी। उसका शव परिजनों ने एमएम मुलाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।