फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth Congress launched signature campaign, Ambala

युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress launched signature campaign, Ambala
सरकारी स्कूल बंद होने के विरोध में रोष मार्च निकालते युवा कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। हरियाणा सरकार के आदेश 105 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस द्वारा बराड़ा में रोष मार्च निकालने के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मुख्य रूप से मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने पहुंचकर छात्र और युवाओं के साथ हो रहे इस खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाई।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फरमान का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। रोष मार्च बराड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचा। जनता ने इस फरमान का भारी विरोध जताते हुए फ्लैक्स पर हस्ताक्षर कर किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने की। युवाओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार की नीयत नहीं है कि गरीब घर का छात्र पढ़े और आगे बढ़े, जिसके चलते हरियाणा सरकार ऐसे बेतुके फैसले ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा का इस फैसलेका हम पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो और बढ़े स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में महासचिव अंकुर मेहता, जिला अध्यक्ष शहरी प्रतीक चौधरी, हलका नारायणगढ़ अध्यक्ष उधम सिंह, जिला उपाध्यक्ष यशदीप सैनी ने युवा कांग्रेस टीम सदस्यों के साथ इस हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। बराड़ा से नरपत बराड़ा, हरजीत सिंह बिट्टू , विक्की बग्गा , पंकज राणा , जंगबीर राणा, जसवंत राणा, दीपक भारद्वाज, सागर राणा, विशाल राणा, शेखर राणा, चेतन राणा, रोबिन सरवारा , अकरम, रणदीप राणा, सन्नी गुजराल, घरदीपक सिंह, मंजीत वधवा, बलराज संधू, अमन उपलाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed