फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth caught with 1.2 kg of cannabis

Ambala News: 1.2 किलो गांजे के साथ युवक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with 1.2 kg of cannabis
अंबाला सिटी। पुलिस टीम ने सेक्टर-10 जलबेहड़ा रोड के पास घेराबंदी कर एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अमरूल, निवासी पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है, जो फिलहाल अंबाला के दुर्गा नगर में किराए पर रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पिट्ठू बैग में नशीला पदार्थ लेकर राजीव गांधी स्टेडियम की ओर जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट आबकारी कराधान अधिकारी लोकेश कुमार की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई। बैग से काले रंग की पॉलीथिन में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-9 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed