{"_id":"6ab58a157db73f09200ba185","slug":"youth-attempting-to-run-in-place-of-another-candidate-during-railway-physical-efficiency-test-caught-by-ai-camera-ambala-news-c-36-1-amb1001-170143-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे दक्षता परीक्षा में दूसरे की जगह दौड़ लगाने आया युवक, एआई कैमरे ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे दक्षता परीक्षा में दूसरे की जगह दौड़ लगाने आया युवक, एआई कैमरे ने पकड़ा
विज्ञापन
अंबाला छावनी के रेल विहार स्थित रेलवे स्टेडियम के बाहर बैठे अभ्यर्थी। संवाद
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला। छावनी स्थित रेल विहार के रेलवे स्टेडियम में आयोजित की जा रही रेलवे दक्षता परीक्षा (पीईटी) में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर दौड़ लगाने पहुंचे युवक को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस कैमरों ने पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वह स्टेडियम की ऊंची दीवार लांघकर फरार हो गया।
उत्तर रेलवे अंबाला छावनी के सहायक कार्मिक अधिकारी सुरेश कुमार की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, 22 से 28 सितंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में शारीरिक दक्षता जांच (35 किग्रा भार उठाकर 100 मीटर की दौड़ और 1000 मीटर की दौड़) कराई जा रही है। बीते बुधवार को जब एआई कैमरों ने अभ्यर्थियों के चेहरों का मिलान किया, तो एक ही व्यक्ति की शक्ल दो अलग-अलग अभ्यर्थियों से मेल खा गई। जांच में सामने आया कि आरोपी 22 सितंबर को दीपक के स्थान पर परीक्षा देकर पास हुआ था। वहीं 23 सितंबर को सतीश कुमार प्रवेश पत्र पर टैग पहनकर दोबारा परीक्षा देने पहुंचा था। इस दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
-- --
शौचालय में रचा गया फर्जीवाड़े का खेल
जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी दीपक और जाखल की रेलवे कॉलोनी निवासी उसके दोस्त सतीश ने पहले से ही इस पूरे फर्जीवाड़े की योजना बनाई थी। शारीरिक परीक्षा वाले दिन दीपक ने स्टेडियम में प्रवेश किया और बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई। इसके बाद उसने डिजिटल चिप हासिल की। हाजिरी के बाद दीपक शौचालय जाने का बहाना बनाकर अंदर चला गया और वहीं रुक गया। सतीश पहले से तय तरीके से शौचालय में दाखिल हुआ, जहां दीपक ने अपनी चिप उसे दे दी। इसके बाद सतीश दीपक की जगह दौड़ लगाने के लिए ट्रैक पर उतर गया।
विज्ञापन
-- --
आरपीएफ के पहुंचने से पहले भागा
एआई कैमरे की अलर्ट रिपोर्ट के बाद दक्षता समिति ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने फर्जीवाड़े की बात कबूल की। इसके बाद समिति ने उसका बयान दर्ज कर हस्ताक्षर भी करवाए। उसके पास से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ। समिति ने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी स्टेडियम की बाउंड्री वॉल कूदकर भाग निकलने में कामयाब हो गया।
-- -- -
रेलवे दक्षता परीक्षा में दूसरे की जगह दौड़ लगाने के लिए युवक आया था। इस संबंध में विभागीय अधिकारी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। - विनोद भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
-- -- -
रेलवे की तरफ से प्राप्त शिकायत पर जांच की जा रही है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण आर्य, प्रबंधक, पड़ाव थाना, अंबाला।