{"_id":"642490ed97725c0bd80bc284","slug":"youth-attacked-with-stick-mother-and-tai-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1003-75-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक पर डंडो से हमला, मां और ताई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक पर डंडो से हमला, मां और ताई घायल
विज्ञापन
साहा। छोटा हाथी चौपहिया वाहन की साइड लगने से गांव चुडियाली स्थित गली में रखी ईंटें गिरने के कारण विवाद में आधा दर्जन युवकों ने दो महिलाओं, एक युवक पर डंडों और लात घुसों से हमला कर दिया। पुलिस ने तरसेम लाल, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, सौरभ, गौरव और विक्रम पर केस दर्ज कर लिया।
थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि वह गांव चुडियाली का है। बुधवार की सुबह वह अपने घर पर मौजूद था, तभी ताऊ का लड़के रवि कुमार छोटा हाथी लेकर आया। इस गाड़ी से गली में रखी ईंटों में टक्कर लग गईं और ईंटें गिर गईं। बस कुछ देर बाद ही आरोपी आ गए और वह पीड़ित और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान गौरव, विक्रम गली में से अपने घर से डंडे लेकर आए और आते ही आशीष पर डंडे से हमला कर दिया।
इस हमले में वह घायल हो गया। घायल बेटे को बचाने आई माता बंतो देवी और ताई महिंद्रो देवी पर भी थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया। वह भी घायल हो गए। चोटों के कारण आशीष उर्फ मौंटी, बंतो और महिंद्रो देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।