फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth attacked with knife and stick in wrestling fair, refer

कुश्ती मेले में युवक पर चाकू और डंडो से हमला, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife and stick in wrestling fair, refer
गांव के पास कुश्ती के मेले में गए गौरव पर चार युवकों ने पुरानी रंजिश में चाकू व डंडो से हमला कर दिया। हमले में गौरव बुरी तरह से घायल हो गया। उसे परिजन शहर के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के बाद घायल को चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच 32 में रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौरव ने बताया कि वह गांव तेजा मोहड़ी अंबाला का निवासी है। शुक्रवार को गांव तेजा मोहड़ी स्थित खेड़ा के पास कुश्ती का मेला लगा हुआ था। वह इस मेले में गया था। वहां गांव का बाबू व तीन लड़के और थे। इन सभी ने उस पर चाकू व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मेले में मौजूद भीड़ ने उसे हमलावरों से छुड़वाया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर गौरव के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 32 जीएमसीएच में रेफर कर दिया। गौरव के अनुसार करीब एक साल पहले उसके चाचा की लड़की रूबी के साथ गांव के लड़के बाबू ने छेड़छाड़ की थी। जिसका गांव में ही आपसी तौर पर समझौता हो गया था। इसके बाद से ही आरोपी उसके साथ रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed