{"_id":"d81b8ff3c5a46dae04ad9462856e382e","slug":"youth-accused-policemen-for-killing-his-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहले पुलिस ने भगाया फिर पीछे से सिर पर डंडा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पुलिस ने भगाया फिर पीछे से सिर पर डंडा मारा
अंबाला
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े युवकों में से एक युवक रामकुमार का शव तो सोमवार सुबह ट्रैक पर मिला था, जबकि दूसरा युवक विक्रम मंगलवार देर रात घर पहुंच गया। उसके पैर मे बेड़ियां बंधी हुई थी और वह बदहवास था।
उसने अपने परिजनों और वहां मौजूद लोगों को बताया कि वह और रामकुमार पेंट करने का काम करता है। सोमवार रात वह काम निपटाकर घर लौट रहा था।
नया बांस के पास गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मी ने उनसे रात को घूमने की वजह पूछी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे काम से लौट रहे हैं। लेकिन नशे में धुत पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी और थप्पड़ मारते हुए चौकी में ले आए। पहले तो पुलिस ने दोनों डंडों, मुक्कों और लातों से बुरी तरह पीटा, फिर दोनों के पैरों में बेड़ियां डालकर एक खूंटी से बांध दिया।
विज्ञापन
रात को परिजन उन्हें छुड़वाने आए थे, मगर पुलिस ने उन्हें सुबह छोड़ने की बात कहते हुए वहां से भगा दिया। विक्रम ने बताया कि आधी रात तक पुलिस वाले चौकी में ही शराब पीते रहे और थोड़ी-थोड़ी देर बाद उन्हे पीटते रहे। उन्होंने पुलिस वालों से कई बार पानी भी मांगा लेकिन उन्हें पानी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विक्रम के अनुसार उसके बाद एक पुलिस वाले ने कहा कि दोनों मिलकर खूंटी को जोर लगाकर खींचो। अगर खूंटी टूट गई तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। विक्रम ने कहा कि ऐसा करने से जब उन्होंने मना किया तो, पुलिस वालों ने उन्हें फिर पीटा, जिस पर उन्होंने जोर लगाकर खूंटी खींची।
चूंकि खूंटी बहुत पुरानी थी, इसलिए लोहे की कुंडी समेत समेत ही बाहर आ गई। जिसके बाद पुलिस वालों ने उन्हें चौकी से बाहर निकाला और फिर डंडा लेकर सड़क पर स्टेशन की ओर दौड़ाया, वे भी दौड़ते हुए रेलवे लाइन तक पहुंच गए। विक्रम ने बताया वहीं नुकीले पत्थरों से रामकुमार ने बेड़ी की संगल को तोड़ा, लेकिन भी एक पुलिस वाला पीछा करता हुआ वहां भी पहुंच गया और उसने गुस्से से डंडा रामकुमार के मारा, तभी राम कुमार लड़खड़ाकर ट्रैक पर गिर गया।
इस दौरान गुजर रही ट्रेन से कट गया। उसके बाद वह भी डर की वजह से भाग गया और पुलिस वाला भी भाग गया। विक्रम के अनुसार वे स्टेशन के पास ही बने खेतों में दिनभर डर की वजह से छिपा रहा और अंधेरा होने के बाद निकलकर घर पहुंचा है। पुलिस रात को विक्रम से मिलने पहुंची, मगर लोगों ने धक्के मारकर भगा दिया और मजिस्ट्रेट बुलाने की मांग की।
नाराज लोगों ने पुलिस से किया दुर्व्यवहार
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस विक्रम से पूछताछ करने रविदास माजरी पहुंची, मगर वहां पुलिस को देखकर फिर से लोग भड़क गए और उन्होंने विक्रम के घर से पुलिस को बाहर कर दिया। साथ ही गुस्साए लोगों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। मेयर रमेश मल भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
लोगों का कहना है कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही विक्रम का बयान होगा और तभी पैरों से बेड़ियां भी खोली जाएगी।