{"_id":"d67d00248103271d89622ecba6f3e69a","slug":"youngman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन परिसर के पेड़ पर चढ़कर युवक का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन परिसर के पेड़ पर चढ़कर युवक का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे परिसर स्थित इंक्वायरी के निकट एक युवक ने बरगद के पेड़ पर चढ़कर शुक्रवार करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बताया जाता है कि युवक गुरुवार देर रात को ही पेड़ पर चढ़कर बैठ गया था। परंतु प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की खराब तक नहीं लगी।
विज्ञापन
उसके उपरांत शुक्रवार को राहगीरों से सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस ने मौके का मुआयना किया और युवक को उतारने के लिए कई प्रयास किए। लेकिन युवक मानसिक रूप से परेशान होने के कारण पेड़ से उतरा नहीं और करीब ढाई घंटे तक युवक का ड्रामा चलता रहा। ऐसे में यात्रियों का जमावड़ा लग गया और लोगों में युवक के नीचे गिरने का डर बना रहा। पुलिस की टीम ने पंद्रह घंटे के बाद युवक के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना फायर बिग्रेड कार्यालय में दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को उतारने में कामयाब हो पाई।
विज्ञापन
युवक को उतारने के बाद टीम दुकानों पर डले टीन पर पहुंची तो जोरदार धमाके के साथ छत गिर गई। परंतु फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर युवक को सकुशल बाहर लेकर उतारा। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान फतेहाबाद निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। जो पिछले काफी समय से स्टेशन पर रहकर गुजारा किया करता है। फिलहाल युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन