फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young man returning home was hit, died

Ambala News: घर लौट रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Young man returning home was hit, died
मुलाना। दोस्त की शादी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। वाहन का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान यमुनानगर के सरावीं गांव निवासी मनमीत के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के सरावीं गांव निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई गुरदीत सिंह खेती बाड़ी का काम करता है। गुरदीत सिंह ने अपनी बड़ी बेटी की शादी की हुई है। जबकि छोटा बेटा मनमीत सिंह अभी कुंवारा था। वीरवार को मनमीत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर बिंजलपुर गांव निवासी अपने दोस्त शुभम चौहान की शादी में बिंजलपुर गांव गया था। शादी निपटाने के बाद मनमीत सिंह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही मनमीत सिंह बाइक लेकर सढौरा-दोसडका रोड स्थित जफरपुर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

इसी दौरान मनमीत सिंह के पीछे आ रहे तेज रफ्तार वाहन चालक ने अपने वाहन को चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद मनमीत सिंह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed