फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young farmer's leg got stuck in tractor wheel in Lohgarh, referred to Chandigarh

Ambala News: लोहगढ़ में ट्रैक्टर के पहिये में फंसकर कटी युवा किसान की टांग, चंडीगढ़ रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Young farmer's leg got stuck in tractor wheel in Lohgarh, referred to Chandigarh
अंबाला। लोहगढ़ गांव में ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये में फंसकर पंजाब के सरसिनी गांव निवासी करीब 30 वर्षीय रविंद्र की टांग कट गई। किसानों ने युवक को सिटी के हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अभी वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन

भाकियू शहीद भगत सिंह के यूथ जिला प्रधान सतविंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र अपने साथियों के साथ सहयोग करने के लिए पंजाब के सरसिनी से लोहगढ़ आया था। अभी वह अपने घर पर ही थे कि अचानक पुलिस ने छापामारी कर दी। इस दौरान विरोध जताया कि घर में वह कैसे घुस सकते हैं। देखते ही देखते ग्रामीण भी एकजुट हो गए और पुलिस के साथ बहस हो गई। काफी देर बाद जैसे ही किसान ट्राली में जाने लगे तो पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान रविंद्र एक ट्रैक्टर पर सवार था। सड़क पर अचानक गड्ढा आने के कारण वह अनियंत्रित हो गया। उसकी टांग ट्रैक्टर के पहिये व लोहे की बॉडी के बीच फंसकर कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed