{"_id":"615b62e28ebc3e9fbc7aac19","slug":"you-can-apply-for-admission-in-iti-till-october-7-ambala-news-knl854611133","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 अक्तूबर तक कर सकते हैं आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 अक्तूबर तक कर सकते हैं आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आईटीआई में आवेदन करने की तारीख 4 अक्तूबर से बढ़ाकर 7 अक्तूबर कर दी गई है। अभी तक जिला अंबाला में 20 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन आ चुुुके हैं। इसमें अंबाला सिटी आईटीआई की बात करें तो केवल इसी में ही 11 हजार 222 आवेदन विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा अन्य राजकीय कॉलेजों की स्थिति भी आवेदनों को लेकर काफी अच्छी है। आवेदन तारीख बढ़ने के साथ ही निदेशालय की ओर से दाखिला प्रक्रिया को लेकर नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत ही आगे की दाखिला प्रक्रिया होगी।
यह रहेगा आगे का दाखिला शेड्यूूल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के साथ ही अब दाखिला शेड्यूल भी बदल गया है। अब आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 11 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 12 से 14 अक्तूबर तक दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद जिन छात्रों के आवेदन व दस्तावेज सही पाएंगे उन्हें 16 अक्तूबर तक आईटीआई में दाखिला लेने के लिए फीस भरने का मौका मिलेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 अक्तूबर को दूसरे राउंड की लिस्ट जारी की जाएगी और इसी तरह आगे की दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया को 4 अक्तूबर से बढ़ाकर 7 अक्तूबर कर दिया है। इसका छात्रों को बहुत अधिक फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अब आगे का दाखिला शेड्यूल भी पूरी तरह से बदल गया है।
विज्ञापन
- भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई अंबाला सिटी।