{"_id":"670083f35ca2336eb106daa4","slug":"yogeshwar-selected-for-world-challenge-cup-ambala-news-c-36-1-sknl1017-130696-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वर्ल्ड चैलेंज कप के लिए योगेश्वर का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वर्ल्ड चैलेंज कप के लिए योगेश्वर का चयन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला का जिम्नास्टिक कोच योगेश्वर हंगरी में होने वाले वर्ल्ड चैलेंज कप में दमखम दिखाएगा। प्रदेशभर में से अकेले योगेश्वर का इस वर्ल्ड कप के लिए बिना किसी ट्रायल से चयन हुआ था।
यह वर्ल्ड चैंपियन कप चार से छह अक्तूबर तक चलेगा। अंबाला का योगेश्वर पहुंच चुका है और उसका पहला मुकाबला शनिवार यानी आज होगा। दरअसल, योगेश्वर पहले अपनी खेल की बदौलत सेवा में था। फिर घर की जिम्मेदारियों के चलते योगेश्वर खेल विभाग में बतौर कोच तैनात हो गया था। योगेश्वर की नियुक्ति ओएसपी यानी आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन के तहत हुई थी। इसमें पांच साल तक वह खेल विभाग की तरफ से खेलों में बतौर खिलाड़ी खेल सकता है। एक माह से योगेश्वर दिनरात इसकी तैयारियों में दिनरात जुटे थे।
वैसे वह खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण देते हैं। इससे पहले वह अक्तूबर-2023 को गोवा में होने वाली नेशनल गेम्स में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चुका है। इसमें तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक हासिल कर अंबाला का देशभर में नाम चमकाया था। इसके अलावा जनवरी 2024 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में एक कांस्य व एक स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
वर्जन
योगेश्वर बेहतरीन खिलाड़ी है। इस गेम्स में भी पदक आने की पूरी उम्मीद है।
राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी, अंबाला