फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yoga training program for primary teachers postponed

Ambala News: प्राथमिक शिक्षकों का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Yoga training program for primary teachers postponed
एफएलएन सत्र के बाद जारी होगा संशोधित शेड्यूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग और स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राथमिक शिक्षकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण एफएलएन सत्र के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों का 30 दिवसीय गहन योग प्रशिक्षण पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ही होगा।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबाला ने इन कार्यक्रमों के आयोजन को अंतिम रूप दिया है। लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्व में 8 से 14 अक्तूबर तक प्रस्तावित प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण अब एफएलएन सत्र समाप्त होने के बाद होगा। एससीईआरटी हरियाणा, हरियाणा योग आयोग और जिला डाइट की देखरेख में नया संशोधित शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

अंबाला में मास्टर ट्रेनर्स की सूची जारी
आगामी योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अंबाला जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के चयनित मास्टर ट्रेनर्स की आधिकारिक सूची जारी की है। सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। अंबाला जिले के मास्टर ट्रेनर्स में जीएसएसएस, अधोया बराड़ा के डीपीई कुलदीप सिंह शामिल हैं। जीजीएसएसएस, मॉडल टाउन से मोनिका शर्मा को भी जिम्मेदारी मिली है। जीजीएचएस, मुलाना के विजय सिंह और मॉडल संस्कृति स्कूल, रामपुर के डीपीई गुरमीत सिंह भी इस सूची में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मास्टर ट्रेनर्स की सूची जारी, संभालेंगे बागडोर
आगामी योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला ने जिले के चयनित मास्टर ट्रेनर्स की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अंबाला जिले के चयनित मास्टर ट्रेनर्स में जीएसएसएस,अधोया बराड़ा के डीपीई कुलदीप सिंह, जीजीएसएसएस, मॉडल टाउन मोनिका शर्मा, जीजीएचएस, मुलाना विजय सिंह और मॉडल संस्कृति स्कूल, रामपुर के डीपीई गुरमीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

------
ट्रेनिंग प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग सेल (हरियाणा) के अनुसार, प्रशिक्षण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार तैयार किया जा रहा है ताकि विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए। हरियाणा योग आयोग और जिला नोडल अधिकारियों के सहयोग से आगामी तिथियों में डाइट परिसरों में योग चटाइयों, साउंड सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं के साथ शिविरों की शुरुआत की जाएगी।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed