फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-rays, MRI-CT scans, and ultrasound in one place, risk of radiation

Ambala News: एक्स-रे, एमआरआई-सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड एक जगह, रेडिएशन का खतरा

Mon, 15 Dec 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 15 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
X-rays, MRI-CT scans, and ultrasound in one place, risk of radiation
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के साथ बैठे तीमारदार इंतजार कर
अंबाला। उपचार करवाने के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में रेडिएशन फैलने का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में बने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में पहले तो साथ-साथ ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन व मैमोग्राफी है और इसी ब्लॉक में ही रोजाना सैकड़ों मरीज व उनके तीमारदार बिना किसी रोकटोक के घंटों बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी का खामियाजा मरीजों के साथ-साथ आए तीमारदारों को भी भुगतना पड़ सकता है। बावजूद इस ब्लॉक में कोई रोकटोक लगाने वाला नहीं है। नियमों के मुताबिक रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में केवल मरीज को जाने की अनुमति होती है। बाकी को डिपार्टमेंट से ही बाहर वेटिंग एरिया में बिठाया जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी के कारण रोजाना स्थिति यह रहती है कि सैकड़ों की संख्या में मरीज व तीमारदार इसी डिपार्टमेंट में कुर्सियों के साथ-साथ जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। सोमवार को भी अस्पताल में यहीं नजारा देखने को मिला। मरीज अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर ही जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। चारों ओर कोई व्यवस्था नहीं थी। न ही व्यवस्था बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती को सबसे ज्यादा खतरा
कैंट के नागरिक अस्पताल में रोजाना 300 गर्भवती महिलाएं पहुंचती हैं। जो ओपीडी सहित प्रसूति विभाग में उपचार करवाती हैं। ज्यादातर महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जाता है। लेकिन मरीजों की सुबह 9 से 3 बजे तक भीड़ इतनी होती है कि उन्हें भी सामान्य मरीज की तरह अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर घंटों बारी का इंतजार करना पड़ता है। जबकि इस इंतजार के दौरान चारों तरफ से रेडिएशन वाले कमरों के दरवाजे बार-बार खुलते हैं व ऐसे में फैलने का खतरा रहता है। इन गर्भवती महिलाओं को बाहर बैठाने व वहां पर जाकर आवाज लगाने की व्यवस्था नहीं है।
--------
एक्सपर्ट व्यू
एक्स-रे, सिटी स्कैन व एमआरआई मशीन से निकलने वाली किरणें बेहद हानिकारक होती हैं। ये किरणें इंसान को ब्लड कैंसर का शिकार बना सकती हैं, अंदरूनी अंगों को क्षति पहुंचा सकती हैं। एक्स-रे मशीन के आसपास मरीज और रेडियोग्राफर के सिवाय और कोई उपस्थित नहीं होना चाहिए। जबकि रेडियोलॉजी डिपोर्टमेंट के केवल मरीज को ही जाने की अनुमति होनी चाहिए।
- विनित वर्मा, रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर, निजी अस्पताल अंबाला
------
रेडियोलॉजी डिपोर्टमेंट में मरीज के साथ-साथ तीमारदार भी घंटों बैठकर इंतजार कर रहे हैं, यह उनके संज्ञान में नहीं है। रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के बाहर प्रतिक्षा के लिए कुर्सियां लगी हुई है। इस बारे में पता किया जाएगा।

डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के साथ बैठे तीमारदार इंतजार कर

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के साथ बैठे तीमारदार इंतजार कर

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के साथ बैठे तीमारदार इंतजार कर

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के साथ बैठे तीमारदार इंतजार कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed