फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-ray machine repaired and 100 mammography films arrived

Ambala News: एक्स-रे मशीन दुरुस्त और मैमोग्राफी की 100 फिल्में पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine repaired and 100 mammography films arrived
अंबाला। ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के कैंट नागरिक अस्पताल में किए गए निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक सप्ताह से खराब पड़ी 500 एमए की एक्स-रे मशीन को दुरुस्त करवा दिया गया है। कंपनी के इंजीनियर शुक्रवार सुबह ही पहुंच गए थे और खराब एक्सपोजर को दुरुस्त कर दिया। ऐसे में मरीजों को छाती के एक्स-रे आदि से राहत मिल गई है। इसके अलावा मैमोग्राफी की फिल्माें को भी मंगवा लिया गया है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आनन-फानन में 100 फिल्मों की खरीद की गई है। जल्द ही संबंधित कंपनी की तरफ से इन फिल्मों की खरीद के लिए भी चर्चा की जाएगी। उधर, पुरानी हो चुकी कैसेट की भी डिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन

----------------
कागजों तक सिमट गई मांग
पहले भी कई बार डिमांड भेजी जा चुकी थी लेकिन अब बार महज कागजों में ही सिमट कर रह गई थी। इसके अलावा अस्पताल के सेंट्रल एसी को बार-बार बंद किए जाने को लेकर भी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से संबंधित कर्मचारियों से असली वजह जानी जा रही है और जो राशि संबंधित ठेकेदार की राशि रह गई है वो भी जल्द से जल्द दिलवाने के लिए पत्राचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन

-------
सीएमओ व कार्यवाहक पीएमओ ने जांची व्यवस्था

सीएमओ डाॅ. राकेश सहल ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे कैंट के नागरिक अस्पताल का जायजा लिया। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. पूजा पेंटल को कार्यवाहक पीएमओ बनाए जाने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा करते हुए खामियों को जल्द दूर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------



500 एमए की एक्स-रे मशीन को दुरुस्त करवा दिया गया है। मैमोग्राफी की भी 100 फिल्में खरीद ली गई है। जल्द ही अन्य खामियों को भी दूर कर दिया जाएगा।
डॉ. ललित, रेडियोलॉजिस्ट कैंट नागरिक अस्पताल
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed