फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Worship of Mother Kushmanda by taking out Prabhatpheri

Ambala News: प्रभातफेरी निकालकर की मां कूष्मांडा की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Kushmanda by taking out Prabhatpheri
अंबाला छावनी के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
अंबाला। चतुर्थ नवरात्र पर छावनी के बीसी बाजार शिव मंदिर,श्री सनातन धर्म मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, प्राचीन हाथीखाना शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिरों में महिला कीर्तन मंडली ने मां के भजनों का गुणगान किया।
विज्ञापन

छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि चतुर्थ नवरात्र पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिर में चार वर्ष की कन्या का पूजन किया। इसके बाद शाम को भक्ति भाव से माता की आरती हुई। आरती के बाद माता के भजन कीर्तन किए गए। यह भजन कीर्तन देर रात तक चलते रहे।
विज्ञापन


छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में चौथे नवरात्र पर मंगलवार को मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित संजीव बैंजवाल ने बताया कि सुबह पांच बजे शिव मंदिर से महिला कीर्तन मंडली की और से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी बीसी बाजार से होते स्टाफ रोड, बीसी बाजार मार्केट, जगाधरी रोड से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रामचरितमानस का पाठ किया। इसके बाद शाम को मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान सात बजे मां कूष्मांडा की पूजा के साथ साथ आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

अंबाला छावनी के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

अंबाला छावनी के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed