फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   World Heritage Section Kalka Shimla, Toy train ran on track after two and half months

विश्व धरोहर सेक्शन कालका-शिमला: ढाई माह बाद ट्रैक पर दौड़ी टॉय ट्रेन, 352 जगह पर रेलवे ट्रैक किया दुरुस्त

Tue, 03 Oct 2023 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Oct 2023 12:28 PM IST
सार

विश्व धरोहर सेक्शन पर भारी बारिश और बादल फटने के कारण 10 जुलाई से रेल यातायात निलंबित था। इस रेल सेक्शन का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। जिसके चलते रिकॉर्ड समय में पूरे सेक्शन को दुरुस्त करके यातायात बहाल किया गया है।

विज्ञापन
World Heritage Section Kalka Shimla, Toy train ran on track after two and half months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारिश और भूस्खलन के कारण ढाई माह तक प्रभावित रहा विश्व धरोहर सेक्शन कालका-शिमला फिर शुरु हो गया है। रेलवे ने जटोग के बीच पुल सहित 352 स्थानों पर को दुरुस्त कर दिया है और यहां 5 स्पैन आर्च ब्रिज स्थापित किया गया है जोकि नवीनतम तकनीक से लैस है। इसमें प्रत्येक 20 मीटर पर स्टील के गर्डर लगाए गए हैं जोकि बारिश के दौरान पुल को नुकसान नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व धरोहर सेक्शन पर भारी बारिश और बादल फटने के कारण 10 जुलाई से रेल यातायात निलंबित था। इस सेक्शन को अकल्पनीय क्षति हुई, जिसकी इतिहास में कोई मिसाल नहीं है। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया के कुशल मार्गदर्शन में इस रेल सेक्शन का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया गया।
विज्ञापन


मंडल के संसाधनों का उपयोग करते हुए, रिकॉर्ड समय में पूरे सेक्शन को दुरुस्त करके यातायात बहाल किया गया है। इस सेक्शन पर ट्रेनाें का परिचालन चरणबद्ध तरीके से बहाल किया गया था। पहली टॉय ट्रेन का संचालन 5 सितंबर को कालका और कोटी के बीच, दूसरे चरण में 25 सितंबर को कालका से तारा देवी तक टॉय ट्रेन का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 अक्तूबर से बहाल सेवा
कालका से शिमला तक पुल नंबर 800 से गुजरने वाली एक विशेष ट्रेन का परीक्षण 2 अक्तूबर को किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा। इसलिए विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर 3 अक्तूबर से ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है।


समय सारिणी
ट्रेन संख्या 04543 कालका से सुबह 3.45 बजे प्रस्थान कर 9.05 बजे शिमला पहुंचेगी और विपरीत दिशा में शिमला से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर रात 8.10 बजे कालका पहुंचेगी। इसी प्रकार 04506 कालका से सुबह 4.45 बजे प्रस्थान कर 10.05 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 04505 अनारक्षित ट्रेन सेवा शिमला से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 52451 कालका से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान करके 10.50 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 52452 शाम 5.40 बजे शिमला से प्रस्थान करके रात 10.20 बजे शिमला और ट्रेन नंबर 52453 कालका से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान करके 11.50 बजे शिमला और शिमला से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 11.20 बजे कालका पहुंचेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed