फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workshop on Use of N List e-Resources

Ambala News: एन लिस्ट ई-संसाधनों के प्रयोग पर वर्कशॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
Workshop on Use of N List e-Resources
छावनी के आर्य गर्ल्स कॉलेज में पुस्तकालय द्वारा एन लिस्ट ई संसाधनों के प्रयोग पर आयोजित वर्कशाप
अंबाला। छावनी के आर्य गर्ल्स कॉलेज में पुस्तकालय की ओर से एनलिस्ट ई-संसाधनों के प्रयोग पर वर्कशॉप हुई। इसमें बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं और शिक्षकों को जानकारी प्रदान दी कि वह किस प्रकार से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अध्ययन सामग्रियों को एन लिस्ट में लॉग इन करके प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य और नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्राओं को अपनी अध्ययन सामग्री की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऑनलाइन संसाधनों की भी आवश्यकता होती है। इसके बाद डॉ. प्रिया शर्मा ने इस वर्कशॉप के बारे में छात्राओं और शिक्षकों को अवगत करवाते हुए बताया कि यह भारत में कॉलेजों तक ई- संसाधनों का विस्तार करने के लिए 6000 से अधिक ई-जर्नल है। इस वर्कशॉप में छात्राओं और शिक्षकों को लॉगिन और पासवर्ड का प्रयोग करके किस प्रकार से ई-संसाधनों को प्राप्त करने बारे बताया।
विज्ञापन

उन्हें सर्च विकल्पों के बारे में बताया कि किस प्रकार से विभिन्न भाषाओं और स्वरूपों में संसाधनों को खोजा जा सकता है। एडवांस खोज के बारे में अवगत करवाते हुए विभिन्न खोज युक्तियों के अंतर्गत सर्च फिल्ड, फील्ड ऑप्रेटरर्स, सर्च गु्रप इत्यादि से छात्राओं को जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed