फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work will start soon to build the wall of Christian cemetery: Vij

क्रिश्चियन कब्रिस्तान की दीवार बनाने के लिए जल्द शुरू होगा कार्य : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Work will start soon to build the wall of Christian cemetery: Vij
गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला। जगाधरी रोड स्थित संरक्षित स्मारक क्रिश्चियन कब्रिस्तान अंबाला की दीवार को जल्द ही नया रूप मिलेगा। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर परिषद अंबाला सदर ने कब्रिस्तान की नई दीवार बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है और बहुत जल्द दीवार बनाने का काम शुरू किया जाएगा। 50 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान की दीवार बनाने के साथ-साथ यहां पर शेड बनाने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को गृहमंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर डीसी विक्रम सिंह, एडीसी सचिन गुप्ता, नगर परिषद ईओ रविंद्र कुहार और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर छावनी में पर्यावरण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एसडी कॉलेज को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया। सरकार के साथ मिलकर एसडी कालेज, पर्यावरण विद् प्रोफेसर एवं स्टूडेंट्स हरियाली एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ाने का खाका तैयार करेंगे। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अजय पराशर व किरणपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीवार बनाने के लिए हरियाणा पुरातत्व विभाग से मिली मंजूरी
बैठक में मंत्री विज ने बताया कि क्रिश्चियन कब्रिस्तान की नई दीवार खूबसूरत व बेहतर बनाई जाएगी। कब्रिस्तान संरक्षित स्मारक की श्रेणी में शामिल है, जिस वजह से दीवार को बनाने के लिए हरियाणा पुरातत्व विभाग से अनुमति मांगी गई थी जिसकी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि दीवार बनाने के साथ-साथ कब्रिस्तान में शेड भी लगाए जाएंगे ताकि यहां आने वाले लोगों को धूप या बरसात में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण का बढ़ावा देने के लिए एसडी कॉलेज को दिए 10 लाख
गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान डीसी विक्रम सिंह, एडीसी सचिन गुप्ता व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एसडी कॉलेज के साथ मिलकर कार्य करें, जिससे हरियाली को बढ़ावा मिल सके। इस कार्य के लिए उन्होंने एसडी कॉलेज को 10 लाख रुपये की राशि जारी भी की है। एसडी कॉलेज एक नोडल एजेंसी के तौर पर सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed