फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work started on restoration of internet and SMS services

Ambala News: इंटरनेट और एसएमएस सेवा बहाल होने पर शुरू हुए काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Work started on restoration of internet and SMS services
14 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद जिला के चारों एसडीएम कार्यालय जिसमें अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, बराडा और नारायणगढ़ स्थित तहसील और अंत्योदय सरल केंद्र में लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग अपने अपने काम करवाने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। अंबाला कैंट एसडीएम कार्यालय में रोजाना के 40 आरसी और 50 ड्राइविंग लाइसेंस, अंबाला सिटी एसडीएम कार्यालय में 100 आरसी, 60 के करीब ड्राइविंग लाइसेंस, बराड़ा एसडीएम कार्यालय में 25 आरसी, 20 ड्राइविंग लाइसेंस और नारायणगढ़ एसडीएम कार्यालय में 30 आरसी, 35 ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं। इस तरह से 4900 के करीब ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की फाइलें अटकी हुई थी। इंटरनेट और एसएमएस सेवा शुरू होने के बाद काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन को देखते हुए प्रशासन द्वारा दस फरवरी से इंटरनेट और एसएमएस सेवा बंद कर दी गई थी। जिसके चलते लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, रजिस्ट्रेशन, इंतकाल , जमाबंदी और जाति सत्यापन के काम प्रभावित हो रहे थे। वहीं लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे थे। इन कार्यालयों में रोजाना 330 के करीब फाइलों पहुंच रही थी। लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने के कारण यह प्रक्रिया ठप हो गई। ऐसे में न तो कोई ड्राइविंग लाइसेंस की फीस कटवा पा रहा था और न फाइलों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी। इंटरनेट चलने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और लोग अपने अपने ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस व लर्निंग लाइसेंस की फाइल तैयार करवाने के लिए लाइन में लगे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed