फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on the second phase of Bank Square will begin soon.

Ambala News: बैंक स्क्वायर के दूसरे चरण का जल्द शुरू होगा काम, 53 करोड़ से बनेंगे 54 शोरूम, कैफेटेरिया और ऑडिटोरियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work on the second phase of Bank Square will begin soon.
अंबाला छावनी में कैपिटल चौक के पास बनाया गया बैंक स्क्वेयर। फाइल फोटो

विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बहुप्रतीक्षित बैंक स्क्वेयर परियोजना के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू होगा। निकाय मुख्यालय से इस परियोजना के लिए अनुमति मिल चुकी है। इस चरण के तहत 53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 54 शोरूम, कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम और एक ही छत के नीचे खाने-पाने की सुविधा मिलेगी।
दूसरे चरण के प्रस्ताव के अनुसार, बैंक स्क्वेयर को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि आम जनता को एक ही छत के नीचे बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं आसानी से मिल सकें। दूसरे चरण की खासियतों में 54 अत्याधुनिक शोरूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विभिन्न ब्रांड को स्थान देने के लिए यह शोरूम तैयार होंगे। वहीं, आगंतुकों और खरीदारों के खानपान की बेहतर व्यवस्था के लिए आधुनिक कैफेटेरिया विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार विभिन्न आयोजनों, बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक सुसज्जित ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
प्रथम चरण के शोरूम आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में
बैंक स्क्वायर के पहले चरण के तहत तैयार शोरूम को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तैयार शोरूम के आवंटन के लिए बोली प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। प्रशासन की ओर से इसका पूरा ड्राफ्ट तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही नगर परिषद की ओर से निविदा प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर जारी कर दी जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने से छावनी में यातायात और पार्किंग की समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

-----
वर्जन
बैंक स्क्वेयर के दूसरे चरण से जुड़ी निविदा प्रक्रिया की तैयारी हो रही है ताकि नए शोरूम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण करवाया जा सके। बैंक स्क्वायर के प्रथम तल पर तैयार शोरूम को बोली पर देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार करके सरकार के पास अनुमति के लिए भेज दिया गया है।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed