फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   wonam commision, presedent, insepect, ambala

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने किया थाने का औचक निरीक्षण  

Thu, 16 Feb 2017 12:28 AM IST
ambala
ambala Updated Thu, 16 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने बुधवार देर सायं पुलिस लाइन अंबाला शहर में महिला पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छावनी की एक युवती की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  पीड़िता के द्वारा दी गई शिकायत में लगाए गए आरोप जघन्य अपराध है। इसलिए इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर पीड़िता को न्याय दिलवाएं। चेयरपर्सन ने बताया कि छावनी की एक युवती ने उन्हें शिकायत देकर यह बताया है कि छावनी निवासी एक युवक ने जब वह नाबालिग थी, उसे धोखे में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने उसके साथ शादी करने की बात कही तो वह उसे धोखे में रखता रहा और उसके बाद भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। चेयर पर्सन ने बताया कि इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने महिला थाना का निरीक्षण किया है और निरीक्षण के दौरान पीड़ित लड़की को यहां बुलाकर मामले में उसके ब्यान दर्ज करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारी को निष्पक्ष जांच करने के कहा। इस दौरान डीएसपी नीतिका, महिला थाना एसएचओ रजनी, जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रजनी, एएसआई सुलोचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed