फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women's cricket team brought glory to the nation by winning a medal: Vij

महिला क्रिकेट टीम ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया : विज

Thu, 24 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 24 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Women's cricket team brought glory to the nation by winning a medal: Vij
अबाला। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बधाई दी है। विज ने कहा कि महिला टीम ने यह ऐतिहासिक पदक जीतकर भारत के ताज में एक और नया सितारा जड़ दिया है।
विज्ञापन


अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान का जवाब देते हुए विज ने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान जिन असामाजिक और लुटेरे तत्वों को संरक्षण मिलता था, अब उनकी दुकानें बंद हो चुकी हैं। इसी बौखलाहट में विपक्षी नेता ऐसे बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा आप को भाजपा की बी टीम बताए जाने पर विज ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला ने राजनीति छोड़कर पंडताई और बेढंग ज्योतिष का काम शुरू कर दिया है। भाजपा अपने दम पर सरकार चलाने में सक्षम है और देश के 22 राज्यों में उसकी सरकारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि भारतीय संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान करना हर किसी का फर्ज है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी वही कर रहे हैं, जिससे विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed