फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women will be in control in the city council elections

Ambala News: नगर परिषद चुनावों में महिलाओं के हाथों में होगी चौधर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Women will be in control in the city council elections
अंबाला। नगर परिषद के चुनावों में इस बार महिलाओं के हाथ चौधर होगी। इसका अनुमान वार्डबंदी के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। नगर परिषद अंबाला सदर के 32 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 77 हजार 590 है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 85613 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 91969 है। जबकि थर्ड जेंडर की संख्या आठ है।
विज्ञापन

छावनी में वार्डबंदी के तहत पुरुष और महिला मतदाता की संख्या में मात्र 6356 का अंतर है। कुछ वार्डों में तो महिला और पुरुष मतदाताओं का आंकड़ा बराबरी के स्तर पर है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर परिषद के आगामी चुनावों में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छोटी सरकार के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

ड्रॉ के माध्यम से वार्ड आरक्षित
नगर परिषद अंबाला सदर के सभी 32 वार्डाें में से वार्ड नंबर चार, 20 और 30 एससी महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। बीसी ए आरक्षित श्रेणी के तहत वार्ड नंबर-5, 12 और 17 और वार्ड-17 को बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार बीसी-बी महिला वार्ड 2, 11 और 31 को आरक्षित किया गया है। इसमें वार्ड नंबर-2 को बीसी-बी महिला के लिए आरक्षित किया है। इसके अलावा वार्ड 9, 11, 13, 16, 31 व 32 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड स्तर पर स्थिति
वार्ड नंबर - पुरुष - महिला - थर्ड जेंडर - कुल
1 - 2582 - 2262 - 1 - 4845
2 - 3208 - 2937 - 0 - 6145
3 - 2799 - 2513 - 0 - 5312
4 - 3319 - 3226 - 1 - 6546
5 - 3219 - 3012 - 1 - 6232
6 - 2214 - 2110 - 0 - 4324
7 - 3224 - 3127 - 0 - 6351
8 - 2714 - 2647 - 0 - 5361
9 - 3217 - 3107 - 0 - 6324
10 - 2400 - 2373 - 0 - 4773
11 - 2659 - 2224 - 0 - 4883
12 - 2825 - 2543 - 0 - 5368
13 - 3677 - 3330 - 0 - 7007
14 - 3252 - 3104 - 0 - 6356
15 - 3311 - 3204 - 0 - 6515
16 - 2501 - 2393 - 0 - 4894
17 - 2761 - 2627 - 3 - 5391
18 - 2578 - 2416 - 0 - 4994
19 - 2447 - 2074 - 0 - 4521
20 - 2598 - 2355 - 0 - 4953
21 - 3050 - 2682 - 0 - 5732
22 - 3885 - 3622 - 0 - 7507
23 - 2571 - 2497 - 0 - 5068
24 - 2965 - 2694 - 0 - 5659
25 - 3444 - 3161 - 2 - 6607
26 - 2328 - 2198 - 0 - 4526
27 - 2798 - 2653 - 0 - 5451
28 - 2368 - 2242 - 0 - 4610
29 - 2289 - 2168 - 0 - 4457
30 - 3543 - 3228 - 0 - 6771
31 - 2847 - 2640 - 0 - 5487
32 - 2376 - 2244 - 0 - 4620
कुल - 91969 - 85613 - 8 - 177590
बूथ हो गया दूर
बंधु नगर के क्षेत्र को नन्हेड़ा के साथ और मिलाप नगर को शास्त्री कालोनी व्यायामशाला के साथ जोड़ दिया है। बूथ दूर होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ललिता प्रसाद, पूर्व पार्षद भाजपा
लोगों को होगी परेशानी
वार्ड नंबर 29 को क्रॉस रोड नंबर 9 पर ही खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा क्रॉस रोड नंबर 10, 11 व 12 के निवासियों को वार्ड नंबर 24 में शामिल किया है। ऐसे में बूथ दूर हो गए हैं। लोगों को इसकी जानकारी देना जरूरी है।

सुधीर जयसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर
नप लोगों को दे बूथों की जानकारी
रेलवे रोड पर बनने वाला बूथ नंबर 148 को अब लालकुर्ती में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं लालकुर्ती के बूथ नंबर 151 को बहुउद्देशीय पार्किंग के पास सरकारी स्कूल बूथ में बनाया गया है। लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए नप को कार्यवाही करनी चाहिए।
सतीश कनौजिया, ओबीसी सैल,पूर्व प्रदेश महासचिव, कांग्रेस

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed