फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women of the group are doing insurance by joining the livelihood missionWomen of the group are doing insurance by joining the livelihood mission

Ambala News: आजीविका मिशन से जुड़कर समूह की महिलाएं कर रहीं बीमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women of the group are doing insurance by joining the livelihood missionWomen of the group are doing insurance by joining the livelihood mission
अंबाला। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बराड़ा के विभिन्न गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बीमा सखी बनकर जीवन को सुरक्षित बना रही हैं। बराड़ा में ही 40 समूह सदस्य बीमा सखी बनकर यह कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

अकेले गांव बुड़ियों की हेमलता ने मानदेय के साथ एक महीने में एक लाख रुपये का कमीशन प्राप्त कर पहला स्थान पाया। यह बीमा सखी लोगों के घरों में जाकर बीमा के बारे में जागरूक कर अपनी आजीविका चला रही हैं। वित्तीय सहायता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इन महिलाओं को तीन वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन्हें वजीफा भी मिल रहा है। इसमें पहले साल सात हजार दूसरे साल छह हजार और तीसरे साल पांच हजार रुपये दिए जा रहे है। इसके साथ ही बीमा पाॅलिसी करने पर अलग से कमीशन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 24
पहले पशुपालन, फिर सिलाई और अब कर रहीं बीमा
बराड़ा के बुड़ियों गांव निवासी हेमलता ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष तक पढ़ी हैं। 2017 में वह स्वयं सहायता ग्रुप से जुड़ीं। इसके बाद उन्होंने पशुपालन शुरू किया। फिर महिलाओं के कपड़े सिलाई का काम शुरू किया। इस दौरान उन्होंने 14 ग्रुप बना दिए। उन्हें समूह सखी बना दिया गया। इसके बाद उन्होंने एलआईसी में पेपर दिया। पेपर पास करने के बाद उन्हें एलआईसी अधिकारियों से लक्ष्य मिला। दो महीने के अंदर ही उन्होंने लक्ष्य को पूरा किया। अब उनका सात हजार रुपये महीने का मानदेय लगा है और उन्होंने करीब एक लाख रुपये का कमीशन भी प्राप्त किया।
फोटो: 25
ठेके पर जमीन लेकर लगाई फसल
अलियासपुर निवासी पूनम बताती हैं कि वह सात साल से ग्रुप से जुड़ी हैं। अपने ग्रुप में वह सचिव के साथ साथ समूह सखी हैं। उन्होंने ग्रुप से जुड़कर पार्लर की दुकान, ठेके पर खेत लिए खेती की। इसके साथ ही बीमा सखी हैं। पति राजबीर सिंह मजदूरी करते हैं। वह कक्षा 12 तक पढ़ी हैं। पहले घर की स्थिति ठीक नहीं थी मगर अब उनके हाथ बंटाने से हालात बदल गए हैं।

फोटो: 26
सिलाई के काम के साथ बनी बीमा सखी
मनुमाजरा निवासी सुमन ने बताया कि वह सात साल से खुशबू ग्रुप से जुड़ी हैं। ग्रुप से जुड़कर सिलाई का काम शुरू किया। वह ग्रुप में खजांची के पद पर है। इसके साथ ही वह बीमा सखी हैं। उन्होंने दो महीने में मानदेय के साथ चार हजार रुपये कमीशन प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed