{"_id":"622ba0e10c8d29044e069057","slug":"women-enrolling-in-the-progress-of-the-country-ambala-news-knl1015953159","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की में नाम दर्ज करा रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की में नाम दर्ज करा रहीं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में महिला उद्यमिता और समावेशी विकास पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका आगाज प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर देश की प्रगति में अपना स्थान पक्का कर रही हैं।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. हीना ने संगोष्ठी का उद्देश्य सभी प्रतिभागियों का साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस तरह के कार्यक्रम उन्हें और उत्साह से कार्य करने का प्रोत्साहन देते हैं। कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. गिरधर गोपाल ने कहा कि महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे दक्षता, कड़ी मेहनत या और बुद्धिमत्ता में पुरुषों से कम नहीं हैं, बशर्ते उन्हें समान अवसर दिए जाएं। मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शैक्षणिक मामलों की डीन डॉ. मंजुला चौधरी ने कहा कि जब एक उद्यम एक महिला द्वारा स्थापित और नियंत्रित किया जाता है तो यह न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि इसके कई वांछनीय परिणाम भी होते हैं। इस दौरान डॉ. आरती, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. हरप्रीत सिंह बेदी, अर्चना छाबड़ा, प्रो. रेनू, प्रो. सान्या व अन्य ने विचार रखे।