फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women employees working in railways will get respect

Ambala News: रेलवे में कार्यरत महिला कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Women employees working in railways will get respect
सविता, सहायक रेलवे।
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस फैसले से रेलवे में सहायक और अन्य पदों पर तैनात महिला कर्मियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि अच्छे काम के लिए मिलने वाले सम्मान को लेकर अब वो भी आवेदन करेंगी। इसमें रेल विभाग में कार्यरत कुछ चुनी गईं महिला कर्मचारियों को ही उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला रेल कर्मियों को सम्मानित करने के पीछे यह उद्देश्य निहित है कि वे अपने सरकारी काम-काज के निर्वहन में अनुकरणीय निष्ठा, साहस और समर्पण भाव का परिचय देती रहें। इसके अलावा रेलवे अस्पतालों, स्कूल, खेलकूद, रक्तदान, परिवार कल्याण कार्यक्रमों, स्काउट एवं गाइड आदि जैसे समाज सेवा के अन्य क्षेत्र में भी कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मान प्राप्त करने वालों की सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंडल सहित रेल कारखानों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से भी नाम मांगे गए हैं। इस संबंध में एक परफॉर्मा भी तैयार किया गया है जोकि 31 जनवरी तक भरकर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन बडोदा हाउस नई दिल्ली में भिजवाना होगा। इस दौरान ध्यान रखा जाएगा कि जिस कर्मचारी के नाम की सिफारिश की जा रही है, उसे विगत पांच वर्षों में रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन की ओर से पुरस्कृत न किया गया हो। यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारी को सौंपी गई है जोकि अपने विभाग से एक कर्मचारी का चयन करेंगे।
फोटो-34
रेलवे का सम्मान प्राप्त करना सभी के लिए एक खुशी का पल होता है। इसलिए प्रत्येक महिला कर्मचारी को अपने नाम की स्तुति करनी चाहिए। अच्छे कार्य करने वालों को सम्मान जरूर मिलना चाहिए।


सविता, सहायक रेलवे।
फोटो-35
पहले कुछ चुनिंदा महिला कर्मचारियों को ही यह सम्मान दिया जाता था। लेकिन अब तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी को भी इसमें शामिल किया गया है जोकि काफी सराहनीय है।
हरमीत कौर, सहायक रेलवे।
फोटो-36
यह एक अच्छी शुरुआत है। इससे प्रत्येक महिला कर्मचारी को सम्मान हासिल करने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए कुछ नियम पूरा करना भी जरूरी हैं।

सोनी कुमार, सहायक रेलवे।

सविता, सहायक रेलवे।

सविता, सहायक रेलवे।

सविता, सहायक रेलवे।

सविता, सहायक रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed