फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women constable recruitment examination was conducted peacefully, DC inspected the examination centers

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई महिला सिपाही भर्ती परीक्षा, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women constable recruitment examination was conducted peacefully, DC inspected the examination centers
Women constable recruitment examination was conducted peacefully, DC inspected the examination centers - फोटो : Ambala
अंबाला। 64 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन महिला सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की गईं थी। डीसी ने अधीनस्थों के साथ कई सेंटरों पर पहुंचकर परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

महिला सिपाही के लिए रविवार को दूसरे दिन लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 35350 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 18493 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह के समय 17675 परीक्षार्थियों में 8311 शामिल रहे जबकि 9364 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा में 17675 में 8546 शामिल हुए और 9129 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) की लिखित परीक्षा के लिए 51 सेंटर अंबाला शहर व छावनी और 13 सेंटर बराड़ा सब डिवीजन में बनाए गए थे। बाकायदा परीक्षा की व्यवस्था बनाने के लिए उपायुक्त विक्रम सिंह व एसएसपी हामिद अख्तर ने मोर्चा संभाला और निरीक्षण कर सेंटर का जायजा लिया था। अधिकारी पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एएसएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सोहन लाल स्कूल, मुरलीधर डीएवी स्कूल, लार्ड महावीर पब्लिक स्कूल, डीएवी रिवर साइड स्कूल, एसडी कॉलेज, डीएवी स्कूल व फारूखा खालसा स्कूल के साथ-साथ अन्य परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ वहां पर तैनात ड्यूटी स्टाफ से परीक्षा संबंधी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed