फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women bus service stopped due to lockdown

लॉकडाउन से बंद पड़ी महिला बस सेवा बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women bus service stopped due to lockdown
बराड़ा। बराड़ा में महिला यात्रियों को राहत देते हुए महिला बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे अब महिलाएं सुरक्षित अपने गंतव्य तक जा सकती हैं। यह बस सेवा कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से बंद पड़ी थी। यह बस सेवा बराड़ा से वाया दोसड़का, साहा से होती हुई अंबाला पहुंचेगी। यह बस सुबह सात बजकर 45 मिनट पर बराड़ा बस स्टैंड से चलेगी।
विज्ञापन

महिला यात्री पूनम, नेहा, ममता, शैली व निधि ने बताया कि बराड़ा बस स्टैंड पर सुबह काफी भीड़ हो जाती है। इसमें कॉलेज, नौकरी व अपने अलग-अलग कामों के कारण यात्रा करने वाले यात्री शामिल होते हैं। इसके कारण बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो महिलाएं ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण बस में चढ़ नहीं पाती। अब सुबह बराड़ा से केवल महिलाओं के लिए बस सेवा शुरू होने से काफी हद तक महिलाओं को सुविधा होगी। इस बस सेवा के बहाल होने से सिम्बला, होली, बुड़ियों, सीरसगढ़, मुलाना, कालपी, नाहौनी, साहा, तेपला, मीठापुर सहित करीब दर्जन भर गांवों की महिलाओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

बराड़ा से कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के कारण महिलाओं के लिए यह बस सेवा बंद थी। इसे मंगलवार से बहाल कर दिया गया है। अभी यह बस बराड़ा बस स्टैंड से सुबह सात बजकर 45 मिनट पर चलकर वाया दोसड़का, साहा से होती हुई अंबाला शहर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहनलाल, डीआई, हरियाणा रोडवेज, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed